Jaunpur: बंद कमरे में इस हालत में मिले सगे भाई-बहन, देखने वाले भड़के, बोले- हे भगवान, क्या हुआ?

जौनपुर जिले के कोतवाली इलाके अंतर्गत सगे भाई बहन कमरे का दरवाजा बंद कर कमरे में आत्महत्या कर लिए। घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा है।

brother and sister police jaunpur news

Jaunpur जिले में सगे भाई बहन ने कमरा बंद कर आत्महत्या कर लिया। घटना मंगलवार सायं काल की है। भाई-बहन ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है वहीं इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल जौनपुर जिले के कोतवाली इलाके के अंतर्गत सिधाई गांव निवासी दरोगा राजभर की सबसे छोटे पुत्र राज कपूर (24) और सबसे छोटी बेटी पुष्पा (19) वर्ष मंगलवार को शाम कार घर पर अकेले थे।

परिवार के अन्य सदस्य काम करने के लिए बाहर गए थे जबकि राज कपूर की पत्नी जालंधर गई थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच दोनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगा लिया। परिवार के लोग वापस आए तो दरवाजा खोलने लगे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

काफी देर तक लोग आवाज लगाते रहे लेकिन कमरे से न तो राज कपूर की आवाज सुनाई दी और नहीं पुष्पा की। ऐसे में अनहोनी की आशंका को भांपते हुए परिजनों ने सायं काल दरवाजा जबरदस्ती तोड़ दिया।

दरवाजा तोड़ने के बाद परिवार के लोग जब कमरे में प्रवेश किए तो उस कमरे के अंदर का मंजर देख कर आवक रह गए। कमरे में राज कपूर और पुष्पा एक ही साड़ी से फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटके हुए पाए गए।

दोनों को फंदे से उतारा गया और परिवार के लोग भागे दौड़े दोनों को लेकर शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करने के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

भाई-बहन की मौत की पुष्टि हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों का शव कब्जे में ले लिए। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

5 साल पहले हुई थी शादी : परिवार वालों ने बताया कि राज कपूर की शादी रेनू नामक युवती से 5 साल पहले हुई थी। राज कपूर और रेनू को एक 3 साल का बेटा भी है। बताया जा रहा है कि करीब 3 साल पहले सड़क दुर्घटना में राज कपूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद राज कपूर की पत्नी रेनू और राज कपूर की बहन पुष्पा ही उसका देखभाल करती थी। मंगलवार को राज कपूर की पत्नी रेनू पति के स्वस्थ होने के लिए मन्नत मांगने हेतु जालंधर गई थी। घर पर राज कपूर और पुष्पा ही थे।

वहीं परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि पुष्पा बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई करती थी। दोनों ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था और किसी प्रकार की कोई समस्या भी नहीं थी।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों भाई बहन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच पड़ताल करने के बाद यदि कुछ ऐसा पाया जाता है जिससे दोनों भाई-बहनों ने ऐसा कदम उठाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+