लखीमपुर खीरी कांड: अखिलेश का बीजेपी पर वार, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के निलंबन की मांग

जौनपुर, 15 दिसंबर: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के पिता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के निलंबन की मांग की है। अखिलेश ने कहा कि "चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी धार्मिक चश्मा पहनती है और सब कुछ धर्म के आधार पर देखती है... बीजेपी को अपने गृह राज्य मंत्री (अजय मिश्रा) को निलंबित कर देना चाहिए।" इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया। बता दें, एसआईटी ने जांच में पाया है कि लखीमपुर खीरी कांड एक सुनियोजित साजिश थी। इसके बाद मंत्री पुत्र सहित सभी आरोपियों पर कई संगीन धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

akhilesh yadav demand suspention of MoS Home Ajay Mishra over Lakhimpur Kheri incident

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जौनपुर के सुजानगंज में 'समाजवादी विजय यात्रा' निकाली। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। अखिलेश ने कहा कि अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ और ये जनसमर्थन बता रहा है कि बदलाव होगा। मैं धन्यवाद करता हूं जनता कि उन्होंने हमें ऐसा जनसमर्थन दिया है। उत्तर प्रदेश में इसी तरह से समाजवादी विजय रथ चलेगा। अखिलेश ने बीजेपी और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी लाल रंग का मायने नहीं समझती। यह रंग भावनाओं का होता है। अखिलेश ने दावा किया कि उनकी पार्टी जनता के साथ मिलकर बीजेपी को प्रदेश और देश से हटा देगी। अखिलेश ने किसानों के मुद्दे और महंगाई पर भी बीजेपी सरकार को घेरा।

बता दें, यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'समाजवादी विजय रथ यात्रा' का छठवां चरण मंगलवार से शुरू हो गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जौनपुर में इसकी अगुवाई की। रथ यात्रा जौनपुर में दिन से शुरू होकर आधी रात को सम्पन्न हुई। अखिलेश ने ट्वीट किया, ''जौनपुर में दिन से शुरू होकर आधी रात को सम्पन्न हुई 'समाजवादी विजय यात्रा' के पहले दिन पग-पग पर मिला ऐतिहासिक समर्थन देखकर 'झूठ का फूल' सच में मुरझा गया है, उसकी नकली खुशबू और रंग उड़ गए हैं। जनता बाइस में बदलाव के लिए वोट डालेगी!''

Recommended Video

    UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने Jaunpur में निकाली Vijay Rath Yatra | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+