गांव की सड़कों पर चुनाव प्रचार करते हुए एक्ट्रेस Diksha Singh बाइक चलाती आई नजर, देखें वीडियो

गांव की सड़कों पर चुनाव प्रचार करते हुए एक्ट्रेस Diksha Singh बाइक चलाती आई नजर, देखें वीडियो

जौनपुर। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव इस बार जौनपुर जिले में काफी रोचक और ग्लैमर के तड़के से भरपूर हो गया है। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस व फेमिना मिस इंडिया रनर अप रही दीक्षा सिंह भी जिला पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में हैं। दीक्षा सिंह ने बक्सा विकासखंड के वार्ड 26 से जिला पंचायत सदस्य का नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद दीक्षा सिंह गांव की सड़कों पर चुनाव प्रचार करती हुई नजर आ रही है।

Recommended Video

    गांव की सड़कों पर चुनाव प्रचार करते हुए एक्ट्रेस Diksha Singh बाइक चलाती आई नजर, देखें वीडियो

    एक्ट्रेस Diksha Singh बाइक चलाती आई नजर

    एक्ट्रेस Diksha Singh बाइक चलाती आई नजर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीक्षा सिंह ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीक्षा सिंह गांव की सड़क पर बाइक चलाते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उनकी बाइक पर चुनाव के पोस्ट भी चस्पा है। हालांकि, दीक्षा सिंह इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'बाइकिंग के दिन वापस आ गए, अभी गियर्स पर काम कर रही हूं।' तो वहीं, दीक्षा सिंह के इस वीडियो को 21 हजार बार देखा जा चुका है। क्या आपने देखा है ये वीडियो, नहीं तो यहां क्लिक कर देखें

    घर-घर जाकर वोट मांग रही है एक्ट्रेस दीक्षा सिंह

    घर-घर जाकर वोट मांग रही है एक्ट्रेस दीक्षा सिंह

    एक्ट्रेस दीक्षा सिंह ने जौनपुर जिले के बक्सा विकासखंड के वार्ड 26 से राजनीति में कमद रख दिया है। दीक्षा सिंह यहां से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही है। इसके लिए उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। दीक्षा सिंह का कहना है कि वो अपने क्षेत्र के गांवो की विकास करने के लिए चुनाव में उतरी हैं। आंखो पर काला चश्मा और चेहरे पर मास्क लगाए दीक्षा सिंह कड़ी धूप में घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं।

    दीक्षा सिंह किसी मझे हुए राजनेता की तरह घूम रही गांव-गांव

    दीक्षा सिंह किसी मझे हुए राजनेता की तरह घूम रही गांव-गांव

    दरअसल, दीक्षा सिंह जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली है। वो राजनीति में खुद का लोहा मनवाने के लिए किसी मझे हुए राजनेता की तरह गांव-गांव में घूमकर अपने लिए वोट मांग रही हैं। दीक्षा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उन्हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। जौनपुर अभी कई शहरों से काफी पीछे है। चुनाव जीतकर वह सारी सुविधाएं यहां तक लाना चाहती हैं। इसलिए दीक्षा चुनाव में कड़ी मेहनत कर रही हैं।

    जल्द आ रही है दीक्षा सिंह की वेब सीरीज

    जल्द आ रही है दीक्षा सिंह की वेब सीरीज

    दीक्षा सिंह बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वो कई टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। पिछले फरवरी माह में उनके एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी है। जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आ रही है। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की 'इश्क तेरा' फिल्म की कहानी भी लिखी है। पंचायत चुनाव के जरिए वह जमीनी स्तर पर कुछ करके दिखाना चाहती हैं। अक्सर मुंबई में रहने वाली दीक्षा समय-समय पर गांव आती रहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+