चार्जिंग के बाद मोबाइल हाथ में लिए था 12 साल का बच्चा, स्विच ऑन करते ही...

Jaunpur news, जौनपुर। यूपी के जौनपुर में मोबाइल की बैट्री फटने से एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे का हाथ और पेट छलनी हो गया। खून से लथपथ हालत में बच्चे को मुगरा बादशाहपुर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

12 year old boy injured as mobile exploded after charging

चार्जिंग के बाद चालू कर रहा था फोन

सेमरी गांव के रहने वाले गुड्डू बनवासी का 12 साल का बेटा अजय बनवासी मल्टीमीडिया मोबाइल को चार्ज के बाद मोबाइल को चालू कर रहा था। स्विच ऑन करते ही मोबाइल की बैट्री फट गई। चपेट में आकर वह बेसुध होकर गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे के कमर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे लोगों ने बच्चे को अस्पातल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मोबाइल फटने से बुजुर्ग की हुई थी मौत

बता दें, बीते दिनों सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले रामजतन पटेल ने मोबाइल में सुबह का अलार्म लगाया और फोन को सीने पर रखकर ही सो गए। देर रात करीब तीन बजे कमरे से तेज आवाज आई। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और उनके होश उड़ गए। मोबाइल का पिछला भाग बिखरा हुआ था और कुछ हिस्सा सीने में घुस गया था, जिससे सीने में एक जगह छेद हो गया था। रामजतन की मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+