माता वैष्णो देवी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधिकारी का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: माता वैष्णो देवी में तैनात एक अधिकारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मामले की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस को शव के पास से कोई लेटर या संदिग्ध चीज नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Recommended Video

    Vaishno Devi Shrine Board के अधिकारी की संदिग्ध अवस्था में मौत | वनइंडिया हिंदी
    vaishno devi

    जानकारी के मुताबिक शाम सिंह (59) निवासी कटड़ा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में डिप्टी मैनेजर पद पर तैनात थे। सोमवार को वो अर्द्धकुंवारी मंदिर पहुंचे थे। वहां वो इंचार्ज के रूप में काम कर रहे थे। इसके बाद मंगलवार सुबह बोर्ड के कर्मचारी शाम सिंह के लिए नाश्ता लेकर गए लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वहां तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो सबके होश उड़ गए। शाम सिंह अचेत अवस्था में कमरे में पड़े थे। उनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सीईओ रमेश कुमार, एसपी कटड़ा अमित भसीन समेत कई अधिकारी वहां पहुंचे। एसपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मौत के कारण को बता पाएगी। वहीं उनके साथी कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+