Vaishno Devi Ropeway: वैष्णो देवी में रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन, 72 घंटे तक कटरा बंद
Vaishno Devi Ropeway Project: जम्मू में माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों के विरोध-प्रदर्शन के चलते बुधवार 25 दिसंबर को कटरा में बंद का आह्वान किया गया है। इसके चलते श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बंद के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने बंद की अपील की और कहा कि इस दौरान कटरा में सभी गतिविधियां निलंबित रहेंगी। इस बंद में स्थानीय दुकानदारों और टट्टू वालों सहित स्थानीय व्यवसायियों ने भी हिस्सा लिया।

वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट क्या है?
खबर के मुताबिक, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पिछले महीने रोपवे लगाने की योजना की घोषणा की थी। इस पहल का उद्देश्य बुज़ुर्गों, बच्चों और गुफा मंदिर तक 13 किलोमीटर की चढ़ाई से जूझ रहे लोगों की सहायता करना है। प्रस्तावित ₹250 करोड़ की परियोजना ताराकोट मार्ग को सांझी छत से जोड़ेगी, जो मंदिर तक जाती है।
स्थानीय दुकानदारों की आजीविका पर खतरा
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के अनुसार, वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट से स्थानीय मजदूरों, दुकानदारों और सेवा प्रदाताओं की आजीविका खतरे में पड़ गई है, जो पारंपरिक तीर्थयात्रा मार्ग पर निर्भर हैं। वहां के स्थानिय निवासियों और दुकानदारों ने चिंता व्यक्त की है कि रोपवे परियोजना के कारण उनकी उनका व्यवसाय खत्म हो जाएगा।
कटरा में फैला तनाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोपवे परियोजना के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। इस लाठीचार्ज के बाद से कटरा में तनाव फैल गया है। तो वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। वैष्णो देवी मंदिर तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन के बाद, सुरक्षा बलों ने कटरा में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया।
श्रद्धालुओं को परेशानियों का करना पड़ रहा है सामना
श्री वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को 72 घंटे के बंद की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं कहा कहना है कि हमें बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं। इस तीन दिवसीय बंद के दौरान, तीर्थयात्री कहां खाएंगे और आराम करेंगे? इस तरह से विरोध करना अनुचित है।
ये भी पढ़ें: J&K: वैष्णो देवी में आखिर क्यों प्रदर्शन कर रहे लोग, रोप-वे को लेकर क्या है परेशानी, पढ़िए पूरी डिटेल
हालांकि, मेरठ से आई तीर्थयात्री अरुणा ने पीटीआई से कहा, हम यहां आए हैं। दुकानें बंद होने से यहां दिक्कतें हो रही हैं। रोपवे परियोजना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्गों और बीमार लोगों को फायदा होगा। "हां, सुविधाएं तो होनी ही चाहिए। इस बीच, पुलिस के हस्तक्षेप और हिरासत के बावजूद स्थानीय भाजपा और कांग्रेस के लोग हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications