कश्मीर में पुलिसकर्मी को गोली मारकर, आतंकवादी फरार

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में अलगाववादी आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया और उसकी सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, "आतंकवादियों ने शोपियां में जम्मू एवं कश्मीर बैंक लिमिटेड की कचदूरा शाखा के बाहर सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सरताज अहमद को गोली मारी।"

पुलिस अधिकारी ने बताया, "कांस्टेबल को हाथ में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। आतंकवादी उसकी सर्विस राइफल लेकर वहां से फरार हो गए।"

घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और आंतकवादियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+