जम्मू-कश्मीर में कोहरे का कहर, पारा शून्य से नीचे

श्रीनगर। पूरी रियासत शीत लहर की चपेट में है। राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोरे से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे और धुंध से जनजीवन प्रभावित, शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे है।

Temperature goes below zero degree in many parts of Jammu-Kashmir

घाटी में सर्द हवाओं ने बाहर निकलना भी मुश्किल बना दिया है। कारगिल के बाद लेह सबसे ज्यादा सर्द हो गया है। वादी-ए-कश्मीर श्रीनगर में रात का पारा सामान्य से नीचे चला गया है। जम्मू भी कड़ाके की ठंड झेल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहने के साथ ठंडा रहेगा, जम्मू में भी न्यूनतम तापमान सामान्य नौ डिग्री से तीन डिग्री नीचे चल रहा है। रियासत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए सभी तरह के उपाय किए जा रहे हैं। सर्द हवाओं का बाजार पर भी असर दिख रहा है।

वायरल फीवर से लोग परेशान

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में भी न्यूनतम तापमान गिर कर 6.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। खुश्क सर्दी ने लोगों की सेहत भी बिगाड़ी है। कई वायरल रोगों से लोग परेशान हैं। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार आदि से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे की मार शुरू हो गई है, सड़कों पर चलने वाले वाहन कीड़े की तरह रेंगते हुए नजर आ रहे है उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा, रामबन, कठुआ जिलों के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ाई हैं। राज्य में कारगिल इलाका सबसे ज्यादा ठंडा चल रहा है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे है।

Temperature goes below zero degree in many parts of Jammu-Kashmir

यूं गिरा पारा दिन से नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन कठुआ/चिनैनी/भद्रवाह पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी ने ठिठुरन को और भी बढ़ा दिया है, चिनैनी में तीन दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। नत्थाटाप का मैदान सफेद हो गया है भद्रवाह के चिंता, भेजा, शेरखी, धनाला, कनसर,थुवा, बसती आदि गांवों में भी बर्फ गिर रही है। किश्तवाड़ जिले के वाड़वन, बोंजवा और कुछ पाडर के इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। कठुआ जिले की बनी तहसील में कसबे को छोड़ पर्वतीय इलाकों में बर्फ की चादर बिछ गई। कई इलाकों में तीन से छह इंच मोटी बर्फ की चादर बिछ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+