जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बीच नये साल का जश्न
जम्मू। देश भर में नये साल का जश्न बरकरार है। ऐसे में सबसे बेहतरीन नज़ारे देखने को मिल रहे हैं जम्मू-कश्मीर के उन पहाड़ों पर जो बर्फ की सफेद चादरों से ढके हुए हैं। पीर पंचाल के पहाड़ों पर पर्यटक भी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। मुग़ल रोड, पीर पंचाल, छता पानी में इस समय भारी मात्र में बरफ बरी हुई है। राजौरी पुंछ व बहीर से आए हुए पर्यटक इस बर्फबारी में नये साल का जश्न मना रहे हैं।

पहाड़ों पर भारी बर्फ गिरने से निचले क्षेत्रों में ठंड काफी बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं, पिछले कुछ दिनों ने पीर पंजाल की पहाड़ियों पर भारी बर्फ गिरने से क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। इस कारण सुबह व शाम के समय बाजारों में लोगों की संख्या काफी कम नजर आ रही है।

पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी का नजारा साफ दिखाई देता है पीर पंचाल पर बर्फबारी काफी भारी मात्र में हो रही है, जिस कारन राजौरी पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाली मुग़ल रोड भी चारों तरफ से बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है।

पर्यटन स्थल में नव वर्ष के जश्न के लिए होटलों की बुकिंग काफी पहले से ही हो चुकी है। 31 दिसंबर को हर साल यहां उत्सव जैसा माहौल होता है और नया साल यहाँ पर बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। पर्यटक यहाँ पर 31 दिसम्बर के दिन आते हैं और 1 जनवारी को पूरा दिन यहाँ बर्फ़ बारी में मस्ती करते हैं और नववर्ष के पहले दिन को यही मनाते हैं।

यहाँ पर बर्फ से लदी चोटियां का दृश्य बेहद अद्भुत होता है और दूर-दूर तक बर्फ़ की सफेद चादर ही नज़र आती हैं। वेसे तो हर समय जम्मू-कश्मीर में दिनभर सैलानियों से आबाद रहता है, पर्यटक यहाँ मस्ती करते है और बर्फ बारी का आनंद लेते हैं।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत












Click it and Unblock the Notifications