नोटबंदी पर बोले नाना पाटेकर, ये बेहतरीन फैसला था और जरूरी भी

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने नोटबंदी के सरकार के फैसले की सराहना करते हुए इसे बेहतरीन फैसला बताया है।

कठुआ (जम्मू)। 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध के मोदी सरकार के फैसले पर जहां विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही हैं। बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने सरकार के फैसले की तारीफ की है।

nana

बीएसएफ बॉर्डर पोस्ट पर पहुंचे नाना पाटेकर

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने नोटबंदी के सरकार के फैसले की सराहना करते हुए इसे बेहतरीन फैसला बताया है। नाना पाटेकर ने कहा कि ये फैसला बेहतरीन तो है ही साथ ही जरूरी भी था।

नाना पाटेकर जम्मू के कठुआ में बीएसएफ जवानों के बीच थे। जम्मू के कठुआ में स्थित बीएसएफ बॉर्डर पोस्ट पर नाना पाटेकर जहां जवानों से मिले। उनसे बातचीत की, वहीं उन्होंने इन जवानों की जमकर तारीफ भी की।

सेना के जवानों को बताया असली हीरो

नाना पाटेकर ने कहा कि हम तो फिल्म के हीरो हैं यानी नकली हीरो हैं। असली हीरो तो आप लोग हैं। जो सीमा पर तैनात रहकर हमारी हिफाजत करते हैं।

इस दौरान बॉलीवुड एक्टर ने जवानों के बीच अपनी फिल्मों के कई डॉयलॉग भी सुनाए। बता दें कि नाना पाटेकर ने पहले भी भारतीय जवानों की सराहना की है और उन्हें सच्चा हीरो बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+