भारत मां की सेवा के लिए सामने आए कश्मीरी युवा, बोले मौके की तलाश

जम्मू-कश्मीर। पिछले ढ़ाई महीने से अशांति से जूझ रहे कश्मीर के युवाओं ने भारत के खिलाफ जहर उगलने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है।

kashmir

कश्मीरी के युवाओं ने पाकिस्तान और अलगाववादियों को जवाब दे दिया है जो ढ़ाई महीने पहले हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद ये कहते नहीं थक रहे है कि कश्मीर का युवा भारत के खिलाफ है।

हाल ही में बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में कश्मीर के उधमपुर के नबील वानी ने टॉप कर भारत विरोधी ताकतों का मुंह चिढ़ाया था।

वानी के बाद अब कश्मीर के दूसरे युवा भी भारतीय सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा करने को आगे आए हैं।

देश सेवा के लिए एक मौके की तलाश

कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने में बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी की भर्ती के लिए कैंप लगाया है। इस कैंप में भारत के किसी भी दूसरे हिस्सें की तरह ही युवाओं की भीड़ उमड़ रही है।

ये युवा आंखों में देशसेवा का ख्वाब लिए कैंप का रुख कर रहे हैं। भर्ती कैंप में भीड़ देख सरकार सुरक्षा बलों के भी चेहरे खिले हुए हैं।

कैंप में आए कश्मीर के मुहम्मद अकरम का रहना है कि वो देश सेवा के लिए एक मौका चाहते हैं। सुरक्षा बलों ने भर्ती कैंप लगाकर युवाओं को मौका मुहैया कराया, इसके लिए हम शुक्रिया अदा करते हैं।

देश के लिए कुछ करना है

कैप में आए कश्मीर के खुर्शीद कहते हैं कि उन्हें उम्मीद है वो बीएसएफ में चुने जाएंगे। वो कहते हैं कि देश के लिए कुछ करने से बेहतर कुछ भी नहीं है। वो भारत की आन बढ़े, ऐसा कुछ करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में पिछले ढ़ाई महीने से कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में अलगाववादी युवाओं से इन परीक्षाओं और भर्ती कैंपों में भाग ना लेने को कह रहे हैं। वहीं कश्मीरी युवा बड़ा संख्या में भर्ती कैंप में आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+