जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा, केसरिया-सफेद और हरी बत्ती से जगमगाया घंटा घर

श्रीनगर। देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनने जा रहा है। ऐसे में विभिन्न शहरों में स्वतंत्रता दिवस की झांकियां और लाइटिंग नजर आ रही हैं। देश का मुकुट कहे जाने वाले जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भी तिरंगे के रंग वाली लाइटिंग देखी जा सकती है। बीती रात श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित घंटा घर तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा।

Srinagar Lal Chowk Ghanta Ghar

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की लाइटिंग में रंगा घंटाघर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस बारे में श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू ने ट्वीट किया, "हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लालचौक के घंटाघर को सजाया है। वहां नई घड़ियां लगाई गई हैं। उसे तिरंगे के रंग से रोशन किया है।"
मट्टू ने श्रीनगर नगर निगम को भी काम पूरा करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि, निगम के ​कर्मियों ने अच्छा काम किया। यहां लंबे समय बाद ऐसा पहली बार देखा गया है जब जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित क्लॉक टॉवर को तिरंगे से रोशन किया गया है। अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Srinagar Lal Chowk Ghanta Ghar

Recommended Video

    15 August से पहले Tricolour के रंग से जगमगाया Srinagar का Lal Chowk | वनइंडिया हिंदी

    29 साल पहले जोशी-मोदी ने लहराया था तिरंगा
    गौरतलब है कि, भारत में जम्मू कश्मीर के विलय के समय से ही श्रीनगर का लाल चौक काफी चर्चित रहा है। मौजूदा नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ यहां वर्ष 1992 में तिरंगा फहराया था। जोशी उस वक्त भाजपा के अध्यक्ष थे और नरेंद्र मोदी एकता-यात्रा के संयोजक थे।

    Srinagar Lal Chowk Ghanta Ghar

    लाल चौक पर यहां के स्थानीय दल और अलगाववादी तिरंगा फहराने पर ऐतराज जताते थे। तिरंगा फहराने पर लोगों को पुलिस पकड़ भी लेती थी। हालांकि, आर्टिकल-370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+