VIDEO: बर्फीले इलाके में भी आग का साया, लगातार जल रहा जम्मू का यह पर्वतीय जंगल

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर का उधमपुर जिला जहां देश की सबसे लंबी सुरंग है, वहां घोरडी प्रखंड के दयाधर वनक्षेत्र में आग लगी हुई है। यहां आग लगे कई दिन हो गए, लेकिन बुझ नहीं रही। हरे-भरे पहाड़ पर आग लगने की वजह से पेड़-पौधे जल रहे हैं। कहीं-कहीं पानी के झरने भी हैं, लेकिन आग फैलती जा रही है। राहत एवं बचाव दल बेबस है।

WATCH Video: Fire in forest area of Udhampur jammu and Kashmir

न्यूज एजेंसी ने पहाड़ों पर लगी आग के विजुअल जारी किए हैं। आप देख सकते हैं कि, हिमाचल पर्वत के अंचल में, जहां ठंड काफी रहती है और बर्फीले इलाके भी हैं, बावजूद इसके कैसे आग फैलती जा रही है। उूधमपुर जम्मू-कश्मीर का वह जिला है, जहां इन दिनों तापमान मध्य-पश्चिम भारतीय राज्यों की तुलना में काफी कम है। मगर, फिर भी यहां जंगल आग से जल रहा है।

WATCH Video: Fire in forest area of Udhampur jammu and Kashmir

इसके अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के भी एक क्षेत्र में आग लगी हुई है। शिमला ज़िले की ठियोग नगरपालिका में पानी न मिलने से जहां तरकारियां सूख रही हैं। वहीं, आग से पशु-पक्षियों का जीवन भी खतरे में है। आग क्यार्टु पंचायत के गांव जाखोड़ के आस-पास कई दिनों से फैल रही है। जिसके चलते किसानों द्वारा लगाई गई पानी की प्लास्टिक की पाइपें और पशुचारा बड़ी मात्रा में जल चुका है। लोगों को पशु चारे को बचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। जिनके खेतों में मटर, गेहूं, गोभी, फ्रांस बीन आदि की फसलें हैं, वे पानी के अभाव में सूख रही हैं। पंचायत प्रधान अनिता चंदेल का कहना है कि, कुछ स्थानों पर पानी न मिलने से आग का फैलाव बढ़ रहा है। जखोड़ में बेहद सूखे के चलते आग भड़की है, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बचाव के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+