CISF के जवानों को ले जा रही बस पर घाटी में आतंकियों ने किया हमला, देखिए VIDEO
जम्मू। देश के सबसे उत्तरी राज्य जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकी हमले होने लगे हैं। यहां रात को सुंजवां इलाके में एक सीआईएसएफ के जवानों से भरी बस को निशाना गया। आतंकवादी गोलीबारी करते हुए आए और विस्फोट किया। जिसमें सीआईएसएफ के एएसआई शहीद हो गए। वहीं, 10 जवान घायल हो गए। इस हमले का अब वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सीआईएसएफ के जवानों को ले जा रही बस पर कैसे आतंकवादी हमला हुआ। यह वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज का है, जिसे सुंजवां का ही बताया जा रहा है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया कि, जम्मू के सुंजवां में सेना के कैंप के पास आत्मघाती हमला करने आए आतंकियों की सुरक्षाबलों से मुठभेड़ हुई। जहां सीआईएसएफ के एएसआई शंकर प्रसाद पटेल शहीद हाे गए और 10 जवान घायल हुए। बताया गया कि, मुठभेड़ 5 घंटे चली।
#WATCH CCTV footage of the terrorist attack on the bus carrying CISF personnel in the Sunjwan area of Jammu early yesterday
— ANI (@ANI) April 23, 2022
(Source unverified) pic.twitter.com/2TUzFIupZy
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, "हमला दो आतंकियों ने किया। दोनों आतंकी पाक स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते से थे।" उनकी घुसपैठ पीएम की यात्रा बाधित करने की बड़ी साजिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि, यह हमला जम्मू के बाहरी इलाके सुंजवां के जलालाबाद में आर्मी कैंप के पास शुक्रवार तड़के हुआ। जिसमें एएसआई शंकर प्रसाद पटेल शहीद हो गए। वह मध्य प्रदेश के सतना जिले के नौगांवा निवासी थे।
सेना का दावा है कि, अब स्थिति खतरे वाली नहीं है। इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। हालांकि, बीते महीनेभर में कई जानें आतंकी हमलों में जा चुकी हैं। ज्यादातर हमले सुरक्षाबलों पर हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications