सोपोर में बुर्का पहनी महिला ने CRPF चेक पोस्ट पर फेंका बम, सामने आया वीडियो
श्रीनगर, 30 मार्च। जम्मू कश्मीर के सोपोर में सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में बुर्का पहनी हुई एक महिला नजर आ रही है जो सोपोर में स्थित एक सीआरपीएफ बंकर पर बम फेंक देती है। इस वीडियो को खुद सीआरपीएफ ने जारी किया है। वीडियो में जो महिला सीआरपीएफ चेक पोस्ट पर बम फेंक रही है उसकी पहचान हो गई है। जम्मू कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि सोपोर में सीआरपीएफ बंकर पर बम फेंकने वाली महिला कीपहचान हो गई है, उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला सीआरपीएफ चेक पोस्ट के पास बीच सड़क में अचानक रुकती है। फिर महिला अपने पर्स को खोलती है और उसमे से बम निकालकर उसे चेक पोस्ट के भीतर उछाल देती है और इसके बाद वह मौके से भाग जाती है। पुलिस का कहना है कि यह बम चेक पोस्ट के बाहर गिरा जिसकी वजह से ना तो कोई घायल हुआ और ना ही किसी की मौत हुई है। घटना के तुरंत बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि बम फेकने वाली महिला की पहचान हो गई और उसे जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications