Tral Encounter: 'बेटा सरेंडर कर दो, वापस आ जाओ', एनकाउंटर से पहले आतंकी से मां की पुकार, क्या मिला जवाब?

Tral Encounter: 15 मई की तड़के सूरज ने अभी ठीक से सिर नहीं उठाया था...पुलवामा जिले के नादेर, त्राल की वादियों में सब कुछ शांत था। लेकिन तभी...'ठां... ठां... ठां...', गोलियों की गूंज ने पूरी घाटी को दहला दिया। भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टुकड़ी गोपनीय इनपुट के आधार पर इलाके में दाखिल हो चुकी थी।

सूचना थी- तीन हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी छुपे हैं। एनकाउंटर में तीनों आतंकी मारे गए, वहीं इस एनकाउंटर से पहले का एक वीडियो कॉल अब सबका ध्यान खींच रहा है - एक मां की बेटे से 'आखिरी बातचीत'। आखिर क्या था मां और आतंकी बेटे के बीच आखिरी संवाद?

Tral Encounter Terrorist Amir Wani

ढेर किए गए आतंकियों में से एक था आमिर नाजिर वानी। एनकाउंटर के दौरान जब आमिर को ड्रोन कैमरे से ट्रैक किया गया और बस स्टैंड के नीचे छिपते देखा गया, तब उससे सरेंडर करने को कहा गया। इस दौरान आमिर की मां ने वीडियो कॉल पर उसे समझाया और कहा- 'बेटा, सरेंडर कर दो... वापस आ जाओ...!' लेकिन आमिर का जवाब था- 'फौज को आगे आने दो... फिर देखता हूं।'

ममता पर भारी पड़ा, आतंक का ब्रेनवॉश!

आमिर ने सरेंडर से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना और J\&K पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया। यह वीडियो कॉल आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है, जहां लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि एक मां की ममता भी आतंक का ब्रेनवॉश नहीं मिटा सकी।

कश्मीर में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन तेज

  • पिछले 3 दिनों में यह दूसरा बड़ा एनकाउंटर था।
  • 13 मई: शोपियां के केलर इलाके में 3 लश्कर आतंकवादी ढेर
  • 15 मई: त्राल में 3 हिज्बुल आतंकी मारे गए
  • अब सुरक्षा एजेंसियों का अगला टारगेट हैं वो 8 बचे हुए आतंकवादी, जिनकी पहचान हो चुकी है।

अब अगला टारगेट: बचे हुए 8 आतंकी

क्रमांक नाम संगठन निवासी
1
आसिफ अहमद खांडे हिज्बुल मुजाहिदीन शोपियां
2
नसीर अहमद वानी लश्कर-ए-तैयबा शोपियां
3
आदिल रहमान डेंटो लश्कर-ए-तैयबा सोपोर
4
हारिस नजीर लश्कर-ए-तैयबा पुलवामा
5
आमिर अहमद डार लश्कर-ए-तैयबा शोपियां
6
जुबैर अहमद वानी हिज्बुल मुजाहिदीन अनंतनाग
7
हारून रशीद गनी हिज्बुल मुजाहिदीन अनंतनाग
8
जाकिर अहमद गनी लश्कर-ए-तैयबा कुलगाम

Jammu Kashmir Encounter: शोपियां के बाद त्राल में कुचला आतंक का फन! 3 दिन में कौन-कौन से 6 खूंखार आतंकी ढेर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+