Video: राजौरी में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, टिफिन बॉक्स में छिपा रखा था IED, ऐसे किया निष्क्रिय
Tiffin Box IED: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों की तत्परता ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-144ए) के साथ सड़क किनारे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का वक्त रहते हुए पता चला, जिसको निष्क्रिय कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने आईईडी को टिफिन बॉक्स के अंदर छुपाकर रखा था। ऐसे में अगर आतंकी अपनी साजिश में कामयाब हो जाते तो बड़ी घटना घट सकती थी।

पीआरओ डिफेंस ने बताया कि NH 144A पर नारियन के पास एक पुलिया के समीप संदिग्ध वस्तु (टिफिन बॉक्स) जिसमें आईईडी मिला, जिसके बाद पास के आर्मी कैंप से तीन टीमें मौके पर पहुंचीं और कल्लार और बालावेन्यू में एक मोटर वाहन चेक पोस्ट स्थापित किया।
Recommended Video
आगे बताया कि इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया और ऑपरेशन में शामिल किया गया। बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और आईईडी की सफलतापूर्वक पहचान कर उसे निष्क्रिय किया।
जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल ने बताया कि एक संदिग्ध वस्तु (टिफिन बॉक्स) के बारे में इनपुट पर तेजी से कार्रवाई की। सेना की रोड ओपनिंग पार्टी को रविवार सुबह लगभग 4.45 बजे सड़क के किनारे आईईडी मिला, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।जिसको सुबह लगभग 8.15 बजे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आईईडी लगाने वाले संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications