वैष्णो देवी: सामने आए हादसे के 4 खौफनाक Video, श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी कि खंभे पर चढ़े लोग

श्रीनगर, 01 जनवरी। नए साल (2022) के पहले दिन ही माता वैष्णो देवी भवन में देर रात बड़ा हादसा हो गया। माता के दर्शनों के लिए पहुंची श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में अचानक भगदड़ मचने की वजह से 12 लोगों की मौत और करीब 13 लोग घायल हो गए। देर रात 2.45 बजे हुई इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया, घायलों का इलाज किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब हादसे के बाद के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें राहत बचाव कार्मियों द्वारा भीड़ के बीच से घायलों को ले जाते हुए देखा जा सकता है।

पैर रखने तक की जगह नहीं

पैर रखने तक की जगह नहीं

ट्विटर पर वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से संबंधित कई वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं, इन वीडियोज को वहां मौजूद श्रद्धालुओं द्वारा ही रिकॉर्ड किया गया है। ट्विटर यूजर उपमा शर्मा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वैष्णो देवी भवन तक पहुंचने वाला रास्ता श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। भीड़ इतनी है कि जहां तक नजर जाती है सिर्फ लोग ही लोग दिखाई देते हैं। यहां पांव रखने की भी जगह नहीं है। वीडियो में कुछ लोग टीन शेड के पोल पर भी खड़े नजर आ रहे हैं।

भवन के रास्ते पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

ट्वियर यूजर शेख साबिर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भी कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि वीडियो हादसे के बाद का है या उससे पहले का। वायरल क्लिप में वैष्णो देवी भवन को जाने वाले रास्ते पर भारी भीड़ नजर आ रही है। कुछ लोग बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं तो कुछ पोल पर चढ़कर आगे के रास्ते का मुआयना करते नजर आ रहे है। श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ देख यूजर्स भी हैरान हैं।

'बाल-बाल बचे हम लोग'

एक अन्य ट्विटर यूजर चंदन के वर्मा ने वीडियो शेयर कर दावा किया कि वह भी घटना के समय माता वैष्णो देवा भवन के करीब मौजूद थे। चंदन ने कैप्शन में लिखा, 'बाल-बाल बचे हम लोग'। वीडियो किसी श्रद्धालु द्वारा ही अपने फोन में रिकॉर्ड किया गया है, इसमें भी महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की भारी भीड़ को देखा जा सकता है। वीडियो भवन से कुछ दूरी पहले ही रिकॉर्ड किया गया है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरा रास्ता सिर्फ लोगों से पटा हुआ था।

हादसे के बाद का वीडियो

अजय जंदयाल द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया वीडियो हादसे के बाद का है, जब राहत बचावकर्मी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाने का काम कर रहे थे। क्लिप में देखा जा सकता है कि दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को रास्ते के दोनों किनारों पर बिठा दिया गया है और बीच से घायलों को भवन से नीचे लाया जा रहा है। राहत कार्य में पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद की। बता दें कि नए साल के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी हादसा: चश्मदीद बोला- CRPF ने VIP की क्रॉसिंग करवाने के लिए लोगों को डंडों से डराया था, तो भगदड़ मची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+