जम्मू के बाद अब कश्मीर में हमला, श्रीनगर में आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड

जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिनों के भीतर दो हमले हुए। जिसमें कुल 10 लोग घायल हुए हैं। रविवार को श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र में आतंकियों के हमले में एक नागरिक घायल हो गया।

Grenade

Jammu Kashmir: आतंकियों ने रविवार को श्रीनगर के ईदगाह इलाके में सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि ने आतंकियों ने हमला रात के वक्त हुआ। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया है।

श्रीनगर पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र में आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में श्रीनगर के संगम क्षेत्र का निवासी अजाज अहमद (32) घायल हुए हैं। घटना की जानकारी देते हुए श्रीनगर पुलिस ने कहा कि आतंकी हमले में घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। हमला करने वाले आतंकियों पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी है।

हमले का अपडेट देते हुए श्रीनगर पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर रात करीब आठ बजकर पांच मिनट पर ग्रेनेड फेंका। ये हमला श्रीनगर के सैदपुरा ईदगाह इलाके में हुआ। श्रीनगर के अलावा इससे पहले जम्मू शहर के बाहरी इलाके में शनिवार को दो विस्फोट हुए थे, जिनमें नौ लोग घायल हो गए थे।

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू कश्मीर समेत सभी राज्यों में सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। श्रीनगर में विस्फोट ऐसे समय हुआ जब क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां ​​ आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के देखते हुए सतर्कता बरत रही हैं। पिछले दो दिनों में आतंकी घटनाओं के मद्देनजर अब सुरक्षा और कड़ी की जा सकती है।

Recommended Video

      Russia से Goa आ रही फ्लाइट को मिली धमकी, Uzbekistan डायवर्ट की Flight | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+