जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी हमला, 2 बाहरी मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, दोनों अस्पताल में भर्ती

Terrorist Attack in Anantnag: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इस साल कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यकों पर यह चौथा हमला है।

बता दें कि केवल पांच दिनों के भीतर दूसरा आतंकी हमला देखने को मिला है। इससे पूर्व 13 जुलाई को शोपियां के गागरन में बिहार के सुपौल के 3 मजदूरों पर आतंकियों ने गोलियां बरसाई थीं। इसके बाद तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Terrorists fired upon two outside labourers in Anantnag

लाल चौक के पास की घटना (Anantnag Terrorist Attack)
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि लाल चौक इलाके में देर रात आतंकियों ने बाहरी राज्य के दो मजदूरों को गोली मार दी। इसके बाद आतंकी भाग निकलने में कामयाब हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। इस बीच सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

उपराज्यपाल ने की हमले की निंदा
आसपास के इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह कायराना हरकत है। बौखलाहट में आतंकी हमले कर रहे हैं। किसी भी कीमत पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

शोपियां की घटना में एसएचओ पर गिरी गाज
शोपियां की घटना के मद्देनजर जांच होने तक एसएचओ को अनंतनाग भेज दिया गया। आदेश में कहा गया कि 13-7-2023 को लगभग 2030 बजे गैग्रिन शोपियां में हुई घटना के मद्देनजर, इंस्पेक्टर जीएच जिलानी भट (एडब्ल्यूपी) (एसएचओ पी/एस शोपियां) पीआईडी नंबर एआरपी-109258 को जांच लंबित रहने तक आरपीएचक्यू अनंतनाग से जोड़ा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+