5 साल का बेटा जन्मदिन पर देखता रह गया पिता की राह! पुंछ आतंकी हमले में चली गई कॉर्पोरल विक्की पहाड़े की जान
Jammu-Kashmir, Pooch Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को हुए आतंकी हमले में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों द्वारा उनके काफिले पर गोलीबारी की गई जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े की मौत हो गई। सुरनकोट के सनाई गांव में हुए इस हमले में चार अन्य जवान घायल हो गए हैं।
भारतीय वायु सेना ने एक्स पर लिखा,"सीएएस एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी बहादुर कॉर्पोरल विक्की पहाड़े को सलाम करते हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में पुंछ सेक्टर में सर्वोच्च बलिदान दिया। शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना। दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।"
यह भी देखें: जम्मू-कश्मीर: पूंछ में आतंकियों के लिए सर्च अभियान जारी, बारामूला से लश्कर का ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया, "पिछले हमलों के बाद, एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विकसित की गई थी। जैसे ही बलों ने जोरदार जवाबी कार्रवाई की, आतंकवादी भाग गए। घटना शाम करीब 6 बजे हुई, जब काफिला जारनवाली से वायु सेना स्टेशन लौट रहा था। भारतीय वायुसेना का मूवमेंट संभवतः राडार ऑपरेशन के लिए था। दो लोगों की हालत गंभीर है। इस क्षेत्र में लगभग 17 आतंकवादी साजिद जट्ट समूह से हैं।"
कॉर्पोरल विक्की पहाड़े
शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में एक आतंकी हमले में मारे गए कॉर्पोरल विक्की पहाड़े को मंगलवार को अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए घर लौटना था। जवान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के नोनिया-करबल गांव के रहने वाले थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार विक्की पहाड़े पिछले महीने अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने परिवार से मिलने गए थे और 18 अप्रैल को यूनिट में शामिल हुए थे।
33 वर्षीय कॉर्पोरल पाहड़े 2011 में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनका पांच साल का बेटा, पत्नी, मां और तीन बहनें हैं। कल पुंछ में भारतीय वायुसेना के एक काफिले पर आतंकवादी हमले में पहाड़े की मौत हो गई, जबकि चार अन्य भारतीय वायुसेना कर्मी घायल हो गए।
यह भी देखें: जम्मू-कश्मीर: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, दो वाहनों पर की फायरिंग, 1 जवान शहीद, 4 घायल












Click it and Unblock the Notifications