जम्मू-कश्मीर: पूंछ में आतंकियों के लिए सर्च अभियान जारी, बारामूला से लश्कर का ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 21 दिसंबर को सेना के वाहन पर घात लगाकर हुए हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने सेना की एक मारुति जिप्सी और एक ट्रक को निशाना बनाया था। ऐसे में सुरक्षा बल लगातर आतंकियों के सफाए के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
बुधवार देर रात पूंछ सेक्टर के बुफलियाज़ डीकेजी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। इस बीच बारामूला में सुरक्षा बलों ने लश्कर का एक ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार किया है, जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े एक ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को यहां श्रकवाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
Recommended Video
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि क्रीरी के नौपोरा वागूरा निवासी इमरान अहमद गनी को बस स्टैंड के पास श्राकवाड़ा में 52 राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा स्थापित मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) पर जांच के दौरान पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान नौपोरा से श्राकवाड़ा की ओर आ रहे ओजीडब्ल्यू ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने चतुराई से उसे पकड़ लिया।
हथियार बरामद
आतंकी मददगार के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। ओवरग्राउंड वर्कर के पास से 9 मिमी चीनी पिस्तौल - 01, मैगजीन पिस्तौल - 01, पिस्तौल राउंड - 09, और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications