जम्मू-कश्मीर: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, दो वाहनों पर की फायरिंग, 1 जवान शहीद, 4 घायल
Terrorist attack in Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने वायुसेना के वाहन पर हमला कर दिया। पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर आतंकियों ने छिपकर फायरिंग की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया, वहीं 4 जवानों का कमांड अस्पताल, उधमपुर में इलाज चर रहा है।
यह हमला सुरनकोट के सनाई गांव में हुआ, जिसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट का इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। आतंकियों की गोलीबारी के बाद वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित पहुंचाया गया।

सुरक्षा वाहनों पर फायरिंग
हमले के बाद भारतीय सेना और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां इलाके में भेजी गईं हैं। वहीं फायरिंग में घायल 5 जवानों को इलाज के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल हेलीकॉप्टर से भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया।
एक जवान अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गया, जबकि एक जवान की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है, जबकि बाकी तीन जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि सुरनकोट के सनाई गांव से गोलीबारी की सूचना, जिसके बाद सेना और पुलिस को इलाके में भेजा गया। बताया जा रहा है कि पुंछ के मेधात उपमंडल के गुरसाई मूरी में एक सरकारी स्कूल के पास आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग भी हुई है।
25 मई को मतदान
रिपोर्ट में कहा गया है कि हथियार से लैस आतंकियों ने सरकारी स्कूल के पास एमईएस और आईएएफ वाहन पर फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। मालूम हो कि पुंछ, अनंतनाग-राजौरी-पुंछ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां 25 मई को मतदान होगा।
घायलों को भेजा उधमपुर
इधर, आतंकी हमले के बाद घायल जवानों को आगे के इलाज के लिए हवाई मार्ग से कमांड अस्पताल, उधमपुर ले जाया गया है। वहीं सुरनकोट में जर्रान वली गली (जेडब्ल्यूजी) पुंछ के पास सनाई इलाके में भारतीय सेना के जवानों द्वारा कड़ी सुरक्षा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications