जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में पेट्रोलिंग टीम पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद
श्रीनगर, फरवरी 11। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग टीम पर हमला किया है। इस हमले में कम से कम 5 जवानों के घायल होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 1 जवान की मौत हो गई है। अन्य 4 घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की एक संयुक्त पेट्रोलिंग टीम पर ये हमला किया गया है।

घायलों को अस्पताल भेजा गया
जानकारी के मुताबिक, ये हमला बांदीपोरा के निशात पार्क के पास एक नाके पर हुआ है। आतंकियों ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications