कश्मीरी पंडितों को आतंकी धमकी- 'ट्रांजिट कॉलोनियों को कब्रिस्तान में बदल देंगे'

कश्मीरी पंडितों को आतंकवादी समूह 'कश्मीर फाइट' ने ट्रांजिट कॉलोनियों को लेकर दी धमकी। धमकी भरे पत्र में लिखा है कि ट्रांजिट कॉलोनियों को कब्रिस्तान में बदल देंगे।

kashmiri pandit

कश्‍मीरी पंडित लगातार आतंकियों के निशाने पर हैं। कश्‍मीरी पंडितों को आतंकवादी समूह 'कश्मीर फाइट' ने अब धमकी जारी की है। जिसके बाद कश्मीरी पंडितों की जान का खतरा बढ़ गया है। आतंकवादी समूह 'कश्मीर फाइट' ने कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे कश्मीरी पंडितों की ट्रांजिट कॉलोनियों को 'कब्रिस्तान' में बदल देंगे।

'कश्मीर फाइट' ने लेटर जारी कर दी है हत्‍या की धमकी

आतंकवादी समूह 'कश्मीर फाइट' ने कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों को टॉरगेट कर लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की धमकी दी है। 'कश्मीर फाइट' ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को संबोधित एक लेटर जारी किया है। जिसमें उन्‍होंने चेतावनी दी है कि वे कश्मीरी पंडितों की ट्रांजिट कॉलोनियों को 'कब्रिस्तान' में बदल देंगे।

उपराज्‍यपाल के निर्माणाधीन कालाेनी के दौरे के बाद दी गई है ये धमकी

बता दें ये धमकी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बारामूला और बांदीपोरा में कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों की ट्रांजिट कॉलोनियों के निर्माणाधीन स्थल का दौरा करने के कुछ घंटे बाद आई। याद रहे जम्मू और कश्मीर प्रशासन उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के सुंबल क्षेत्र के ओडिना गांव में प्रवासी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट आवास का निर्माण कर रहा है।

आतंकी संगठन ने भेजे गए लेटर में क्‍या लिखा है

"IIOJK में तैनात यह कब्जा करने वाला कठपुतली शासन इन पीएम पैकेज को बलि का बकरा बनाना चाहता है ताकि सपनों की दुनिया में रह सके, लेकिन इस तथ्य की अनदेखी करता है कि उनकी गंदी योजनाओं का पर्दाफाश हो गया है। जो सूची हम अपलोड कर रहे हैं वह केवल एक सूची नहीं है बल्कि एक सूची है जिसे ले जाया जा रहा है।" सभी पीएम पैकेज बलि का बकरा को चेतावनी देते हुए दो साइटों पर गए कि कब्जे वाले शासन के गंदे वादों के साथ न चलें। इन पीएम के लिए इस भूमि पर समय पर पूर्ण बस्तियों पर जोर दिया गया है।

कालो‍नी का निर्माण करवाने वाले ठेकेदारारों को भी मिली है धमकी

आतंकी संगठन ने 'कश्मीर फाइट' ने कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों के लिए नई ट्रांजिट कॉलोनियों के निर्माण में शामिल ठेकेदारों को भी धमकी दी। कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों की एक सूची जारी करते हुए, समूह ने वेस्ट बैंक में पंडितों की कॉलोनियों को 'इजरायली प्रकार की बस्तियां' बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+