जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मिला संदिग्ध सिलेंडर, बम स्क्वॉड ने किया डिफ्यूज
नई दिल्ली, 14 जुलाई: जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में गुरुवार को संदिग्ध सिलेंडर मिला। बम स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संदिग्ध सिलेंडर को डिफ्यूज कर दिया है। बता दें, थाना क्षेत्र काना चक्क के अंतर्गत पंचायत मलपुर के गांव चंदेल के सुआ नंबर एक के परगवाल रोड के पास एक संदिग्ध सिलेंडर बरामद हुआ था। जिस जगह पर संदिग्ध सिलेंडर मिला है, वह जगह सेना की यूनिट से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। सूचना मिलते ही सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बम को डिफ्यूज कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications