Jammu Kashmir: बारामूला में संदिग्ध IED से हड़कंप, एंटी बम स्क्वॉड ने किया निष्क्रिय, देखें Video

जम्मू- कश्मीर के तुलीबल एरिया में सुरक्षाबलों की तत्परता ने इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। एक संदिग्ध आईईडी नष्ट की गई। ऑपरेशन के दौरान 2 घंटे हाईवे पर आवागमन ठप रहा।

IED in Baramulla Tulibal area

IED in Baramulla Tulibal area: जम्मू कश्मीर के तुलीबल क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षबलों ने एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी। यहां समय समय रहते एक संदिग्ध आईईडी लगाने का पता चलते ही उसे नष्ट करा दिया गया। ऑपरेशन की एक वीडियो क्लिप भी जारी हुई है। जिसमें देखा जा सकता है कि ये आईडी अगर नष्ट ना कराई गई होती कितनी घातक हो सकती थी।

ऑपरेशन को लेकर भारतीय सेना की ओर साझा की गई जानकारी में कहा गया कि जम्‍मू-कश्‍मीर के तुलीबल क्षेत्र में आज सुबह दो-तीन किलोग्राम के विस्फोटक उपकरण का पता चला था। संदिग्ध आईईडी को जहां छिपाया गया था वो खुदाई वाला इलाका था। इसका पता लगते ही बम निरोधक दस्ते ने ब्लास्ट मेथड से डिफ्यूज कर दिया।

ऑपरेशन को पूरा होने में करीब दो घंटे का वक्त लगा। इस दौरान राजमार्ग पर यातायात रोका गया था। ऑपरेशन समाप्त होते ही आवागमन फिर से बहाल कर दिया गया।

संदिग्ध आईईडी जहां मिली थी वो उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर स्थित तुलीबल का इलाका था। इस ऑपरेशन के दौरान 52RR और CRPF के जवान भी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि सोपोर के इलाके में ये आईईडी सड़क के किनारे लगाया गया था। जिसका पता सुरक्षाबलों ने लगाया। जिसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+