जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन जारी, बारामूला में दो आतंकी ढेर

Jammu Kashmir News: 9 जून जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में तीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग के बाद से सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन जारी है। अब बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल ऑपरेशन अभी भी जारी है।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर में बुधवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। वहीं एनकाउंटर के दौरान एक जवान भी घायल हुआ, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Baramulla News

जानकारी के अनुसार सोपोर-हादीपोरा में अभी सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें कि आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने रविवार रात अरागाम इलाके में तलाशी अभियान और घेराबंदी शुरू कर दी थी।

इससे पहले सोमवार को मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया था। वहीं इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद लगातार ऑपरेशन जारी है।

बुधवार सुबह सोपोर के हादीपोरा गांव में आतंकवादी संदिग्ध गतिविधि देखें जाने की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने फौरन पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सोपोर पुलिस, सेना की 32 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

ऐसे में घेराबंदी कड़ी होने के चलते आतंकी घिर गए और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके मुंहतोड़ जवाब में दो आतंकी मारे गए।

तीर्थयात्रियों को बनाया था निशाना

मालूम हो कि इसी महीने नौ जून को रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर गोलियां बरसाईं थी। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर फायरिंग की, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+