Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 5 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुक्रवार (05 मई) की सुबह से जारी है। जिसमें 5 जवानों के शहीद होने की खबर आई है।

Rajouri Encounter News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में शुक्रवार (05 मई) सुबह 2 से 3 आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक अधिकारी सहित 4 अन्य जवान घायल हो गए थे।। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को राजौरी में आतंकियों की छिपे होने की सूचना मिली थी।
सेना के अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादी उसी समूह से हैं, जिसने 20 अप्रैल को पुंछ में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें कम से कम पांच सैनिक मारे गए थे और एक अन्य घायल हो गया था। हालांकि आतंकियों के मारे जाने की फिलहाल खबर नहीं आई है।
भारतीय सेना ने कहा है कि संयुक्त अभियान के दौरान, राजौरी के कंडी जंगल में, आतंकवादियों ने जवाबी कार्रवाई में एक विस्फोटक चलाया। एक अधिकारी सहित चार और सैनिकों के घायल होने के साथ ही सेना के दल के दो कर्मी हताहत हुए हैं।
आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल के लिए निर्देश दे दिया गया है। घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह फंसा हुआ है। आतंकी गुटों के हताहत होने की संभावना है। ऑपरेशन जारी है।
फिलहाल एनकाउंटर ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार (04 मई) को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजभेरा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications