जम्मू-कश्मीर: राजोरी में सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी, जवानों के साथ बांटेगे खुशियां
नई दिल्ली, 03 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 तरह इस बार भी दिवाली सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों के बीच मनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री दीपावली पर जम्मू संभाग के राजौरी जिले के नौशहरा आ रहे हैं। हालांकि प्रधानमंत्री के सैनिकों के साथ दीपावली मनाने के स्थान को अंतिम समय में बदला भी जा सकता है। वर्ष 2019 में भी प्रधानमंत्री ने राजोरी में ही अग्रिम इलाके में दिवाली मनाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया था।

वर्ष 2019 में भी प्रधानमंत्री ने राजोरी में ही अग्रिम इलाके में दिवाली मनाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया था। वीरवार को एलओसी के नौशेरा सेक्टर में प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित है, इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौशेरा में अग्रिम इलाके, राजोरी स्थित ब्रिगेड मुख्यालय समेत कुछ अन्य स्थानों पर जवानों से मिलकर दीपावली पर्व मनाएंगे। सेना ने पीएम दौरे की तैयारियों के तहत जवानों को भी बेहद सतर्क कर दिया है।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंधों को कड़ा कर दिया गया है। राजोरी और पुंछ जिलों के सरहदी इलाकों में स्थित घने जंगलों में आतंकियों के खिलाफ तीन सप्ताह से ऑपरेशन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के लिए देश की कुछ सीमाओं का दौरा करते रहे हैं। ऐसे मौकों पर जवानों से मिलकर पीएम मोदी उनके साथ वक्त बिताकर मिठाइयां बांटते हैं। पीएम मोदी इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और अन्य जगहों पर जवानों के बीच दिवाली मना चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2018 में प्रधानमंत्री उत्तराखंड में चीनी बॉर्डर पर तैनात सेना व भारत-तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 2017 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सैनिकों के साथ दीपों का त्यौहार मनाया था, जबकि साल 2016 में दिवाली पर वह उत्तराखंड के चमोली जिले में आईटीबीपी के जवानों के साथ थे। वर्ष 2014 में कार्यभार संभालने के बाद पीएम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और पंजाब, राजस्थान तथा जम्मू कश्मीर के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications