Pahalgam Attack Update: धर्म पूछा, कलमा पढ़ाया और मारी गोली! क्या यही जिहाद है? अब जवाब देगा भारत
Pahalgam Attack Update: दहशतगर्द का कोई मजहब नहीं होता, लेकिन पहलगाम में धर्म पूछ कर गोली मारी गई। ये एक कथित जिहाद की तरह था, कलमा पढ़वाया गया और नहीं पढ़ने वाले को मौत के घाट उतार दिया गया, पुरुषों को मारकर महिलाओं को बेबा कर छोड़ दिया गया। कश्मीर की वादियों में जब धर्म पूछकर गोलियां चलाई गईं, कलमा पढ़वाकर मारा गया, तो ये सिर्फ एक हमला नहीं था - ये भारत की आत्मा को ललकारने की नापाक कोशिश थी। पहलगाम में हुआ हमला सिर्फ इंसानियत नहीं, हिंदुस्तानियत पर भी वार था। अब देश का हर नागरिक एक ही बात कह रहा है- 'इस बार शब्द नहीं, सिर्फ शस्त्र!'
'क्या तुम्हारा नाम हिंदू है?'
'कलमा पढ़ो...!'
'नहीं पढ़ा? चल गोली खा!'
ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं था, ये रियलिटी थी पहलगाम की - कश्मीर की हसीन वादियों में बहता खून, धार्मिक पहचान पर दी जाती मौत, और एक देश की आत्मा पर हमला। भारत को जला देने की यह एक साजिश थी - जिसमें कलमा पढ़वाया गया, न पढ़ने पर सिर में गोली मारी गई। और अब देश पूछ रहा है - 'क्या यही जिहाद है?' आइए जानते हैं क्या है लोगों की पीएम मोदी से मांग?

पहलगाम नहीं, नरसंहार की घाटी बना दी गई
पहलगाम - जहां लोग सुकून ढूंढने आते हैं, अब चीखों से गूंज रहा है। आतंकियों ने वहां देश के सैलानियों से पहले धर्म पूछा, फिर मौत बांटी। पुरुषों को मार दिया गया, और महिलाओं को उनकी लाशों के साथ छोड़ दिया गया। कई घरों में सिंदूर उजड़ गया, कुछ मांगों में सूनापन छा गया, और आंखों में अब सिर्फ आंसू हैं।
शब्द नहीं, अब शस्त्र चाहिए! - देश की पुकार
देश का हर नागरिक इस हमले को एक कायराना, मजहबी कट्टरता से भरा नरसंहार मान रहा है। भोपाल से लेकर पटना तक, देहरादून से लेकर गोरखपुर तक लोग एक ही बात कह रहे हैं - 'अब एक्शन चाहिए, रिएक्शन नहीं।'
- भोपाल से आई एक सीधी मांग- '27 मरे हैं, जवाब में 27000 गिरा दो, तभी न्याय होगा।'
- गोरखपुर का दर्द- 'शादी के 6 दिन बाद किसी की मांग का सिंदूर मिटा दिया गया। यह हमला नहीं, भारत की अस्मिता पर वार।'
- देहरादून का युवा बोला- 'अगर सही समय पर इनपुट और फोर्स होती, तो शायद यह नरसंहार टल जाता।'
'हम नहीं डरेंगे, हम नहीं झुकेंगे' - महिला शक्ति की हुंकार
- देहरादून की एक महिला ने अपने गुस्से को इन शब्दों में उगला- 'अब इन हत्यारों को चुन-चुन कर मारा जाए। भारत शांतिप्रिय जरूर है, पर कायर नहीं! अब Shoot-at-Sight का आदेश हो। पुलवामा और उरी का दोहराव चाहिए - लेकिन इस बार और ज़ोर से, और गहराई तक।'
- पटना से आई एक संतुलित पर सख्त आवाज- 'ये हमला किसी एक मजहब पर नहीं, ये हमला भारतीयता पर है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। अगर कोई कलमा पढ़वाकर मार रहा है, तो वो मजहब नहीं, वहशीपन है। उसे सजा नहीं, नाश चाहिए।'
अब भारत चुप नहीं रहेगा
पहलगाम की यह घटना सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं थी - यह मानवता के खिलाफ युद्ध था, जिसे धर्म की आड़ में लड़ा गया। और अब देश कड़ी कार्रवाई चाहता है, शब्द नहीं, शस्त्र का जवाब। ये आवाजें अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं हैं - ये संसद तक पहुंच रही हैं, और भारत का हर कोना 'Retaliate with Fire' की मांग कर रहा है।
अब भारत देगा जवाब - और ऐसा कि दुश्मन इतिहास में याद रखेगा! आपकी क्या राय है बताइएगा जरूर...












Click it and Unblock the Notifications