जम्मू-कश्मीर: कुलगाम से आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर, 01 मई: घाटी में लगातार आतंक फैला रहे दहशतगर्दों का सुरक्षा बल और पुलिस मिलकर मुंह तोड़ जवाब दे रही है। पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में काफी इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में सुरक्षा बल आतंकियों को निशाना बनाने में बिल्कुल भी देर नहीं कर रही है। इस बीच खबर मिली है कि रविवार को कुलगाम जिले में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलगाम जिले में एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं इससे पहले 27 अप्रैल को पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया था।
Jammu & Kashmir | One terrorist associate arrested in Kulgam district, arms and ammunition recovered: Police
— ANI (@ANI) May 1, 2022
4 महीने में 15 पाकिस्तानी समेत 62 आतंकी मारे गए
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में इस साल आतंक विरोधी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों और पुलिस ने मिलकर 4 महीने के भीतर 15 पाकिस्तानी समेत 62 आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। साल 2021 में पहले 4 महीनों के अंदर पिछले साल की तुलना में कश्मीर घाटी में आतंकियों का पहले की तुलना में ज्यादा सफाया किया गया।
जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक साल की शुरुआत से अब तक घाटी में 62 आतंकवादियों को ढेर किया जा चुका है। जिनमें से 15 की पहचान पकिस्तानी आतंकियों के रूप में की गई है।












Click it and Unblock the Notifications