जम्मू-कश्मीरः तीन पूर्व सीएम सहित कई नेताओं को किया गया नजरबंद, उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट की तस्वीर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ गुपकर घोषणापत्र गठबंधन द्वारा मार्च निकाले जाने से पूर्व तीन पूर्व सीएम सहित कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अबदुल्ला के बेटे व नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि सुप्रभात और 2022 का स्वागत, उसी जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक नए साल की शुरुआत जो अवैध रूप से लोगों को उनके घरों में बंद कर रही है और प्रशासन सामान्य लोकतांत्रिक गतिविधि से इतना डरा हुआ है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि गुपकर गठबंधन के शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को रोकने के लिए ट्रक हमारे गेट के बाहर खड़े हैं। कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। पूर्व सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि एक अराजक पुलिस राज्य की बात करें तो पुलिस ने मेरे पिता के घर के मेरी बहन के घर से जोड़ने वाले आंतरिक द्वार को भी बंद कर दिया है। फिर भी हमारे नेताओं के पास दुनिया को यह बताने की हिम्मत है कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
Recommended Video
वहीं पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को भी नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे घर के बाहर भी एक ट्रक खड़ा है। बता दें कि पीएजडी ने जम्मू संभाग में विधानसभा की 6 और कश्मीर में एक सीट बढ़ाने के परिसीमन आयोग के प्रस्ताव के खिलाफ शनिवार को श्रीनगर में प्रदर्शन करने की बात कही थी। आयोग की सिफारिशों के बाद जम्मू में सीट संख्या 43 और कश्मीर में 47 हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications