NIA ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर की छापेमारी, युवाओं को भड़काने वाली पत्रिका से जुड़ा है मामला
NIA ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर की छापेमारी, युवाओं को भड़काने वाली पत्रिका से जुड़ा है मामला
श्रीनगर, 10 अक्टूबर: आतंकवाद निरोधी एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार की सुबह जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए ने ये छापेमारी आईईडी बरामद किए जाने के सिलसिले में की है। एनआईए ने कहा कि 'वॉयस ऑफ हिंद' पत्रिका के प्रकाशन को लेकर भी ये रेड की गई है। 'वॉयस ऑफ हिंद' पत्रिका का मकसद प्रभावशाली युवाओं को उकसाना और कट्टरपंथी बनाना है। एनआईए ने कहा कि 'वॉयस ऑफ हिंद' पत्रिका का मकसद भारत में कल्पित अन्याय की कहानियों को छापकर युवाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है। एनआईए ने कहा है कि आईईडी रिकवरी मामले को हम अलर्ट हैं।

आईएसआईएस-वॉयस ऑफ हिंद मामले की जांच के तहत एनआईए ने श्रीनगर, अनंतनाग, कुलगाम और बारामूला में नौ स्थानों पर छापे मारे। खूंखार आतंकी संगठन फरवरी 2020 से 'वॉयस ऑफ हिंद' (वीओएच) के नाम से एक ऑनलाइन मासिक भारत-केंद्रित पत्रिका जारी कर रहा है, जो घाटी में मुस्लिम युवाओं के बड़े पैमाने पर कट्टरपंथ की तरफ ले जा रहा है।
रविवार को एनआईए ने हासन रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर का काम करने वाले आरीपोरा जेवान निवासी नईम अहमद भट के घर पर छापेमारी की। दूसरी छापेमारी बागी नंद सिंह चट्टाबल में मुश्ताक अहमद डार के आवास पर की गई। छापेमारी के दौरान संदिग्धों के पास से कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।
एजेंसी ने सोलीना पाईन निवासी सुहैल अहमद भट, पीएस शेरगढ़ी के घर छापेमारी कर बहाउद्दीन साहब नौहट्टा को ताहिर अहमद नजर को आवास से हिरासत में लिया। एनआईए ने उनके पास से एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
एनआईए की टीम ने खानयार के अंजीमार में अफहान परवेज जराबी के घर की भी तलाशी ली। अफहान परवेज जराबी स्पोर्ट्स आइटम का कारोबार करता है।
दरअसल जम्मू-कश्मीर में फिलहाल हालात ठीक नहीं हैं। दो दिनों पहले ही कश्मीर में पांच आम लोगों की हत्या हुई है।












Click it and Unblock the Notifications