Katra Landslide Updates: भूस्खलन में 30 लोगों की मौत, मृतकों के नाम आए सामने, 44 ट्रेनें हुई कैंसिल
Vaishno Devi Katra Landslide Updates: जम्मू में भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से भारी तबाही मची है, इस त्रासदी में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है, राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है लेकिन अभी भी काफी लोग लापता हैं, तो वहीं बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा है और इस वजह से 44 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति चेक करें, उसने अधिकारिक वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर और ट्रेनों के अपडेट जारी किए हैं तो वहीं हालात के मद्देनजर तीर्थ यात्रा स्थगित कर दी गई है।

Northern Railway ने अपने Twitter अकाउंट पर लिखा है कि 'जम्मू संभाग में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और जलभराव के कारण रेल सेवाएं रद्द/समय से पहले ही समाप्त कर दी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेल यात्रा की योजना बनाने से पहले अद्यतन जानकारी के लिए एनटीईएस ऐप/वेबसाइट देखें।'
जो ट्रेनें रद्द हुई हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं...
- पठानकोट - जालंधर सिटी पैसेंजर
- दिल्ली सराय रोहिल्ला - जम्मू तवी
- नई दिल्ली - जम्मू तवी
- शहीद कैप्टन तुषार महाजन - पठानकोट
- कटरा - योग नगरी ऋषिकेश
- शहीद कैप्टन तुषार महाजन - दिल्ली सराय रोहिल्ला
- कटरा - नई दिल्ली
- कटरा - चेन्नई
- कालका - कटरा
- नई दिल्ली - कटरा
- पठानकोट - शहीद कैप्टन तुषार महाजन
- ऋषिकेश - कटरा
- नई दिल्ली - कटरा
- जम्मू - वाराणसी
- जम्मू - सांबलपुर
- पठानकोट - जालंधर
- जालंधर - पठानकोट
- वेरका - पठानकोट
- पठानकोट - वेरका
- कटरा - अमृतसर
- कटरा - कामाख्या
- कटरा - बंद्रा टर्मिनस
- पठानकोट - शहीद कैप्टन तुषार महाजन
- कटरा - नई दिल्ली
- कटरा - योग नगरी ऋषिकेश
- कटरा - कालका
- अमृतसर - कटरा
- कटरा - जबलपुर
- जम्मू तवी - दिल्ली सराय रोहिल्ला
- पठानकोट - जालंधर
- जालंधर - पठानकोट
- पठानकोट - वेरका
- वेरका - पठानकोट
'पूरे जम्मू संभाग में अभी भी बारिश हो रही है' (Katra Landslide Updates)
तो वहीं C130 और IL76 राहत और बचाव सामग्री लेकर NDRF के साथ हिंडन से जम्मू के लिए शीघ्र ही उड़ान भरने वाले हैं। तो वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते हुए कहै है कि 'पुंछ और राजौरी जिलों को छोड़कर, पूरे जम्मू संभाग में अभी भी बारिश हो रही है, हालाँकि इसकी तीव्रता कम है।'
केंद्रीय मंत्री ने X पर निम्नलिखित जानकारी प्रदान की
- पुंछ और राजौरी जिलों को छोड़कर, पूरे जम्मू संभाग में अभी भी बारिश हो रही है, हालाँकि इसकी तीव्रता कम है।
- तवी नदी का जलस्तर कम हो गया है, लेकिन चिनाब नदी अभी भी खतरे के निशान के करीब बह रही है।
- तत्काल प्राथमिकता बिजली, पानी और मोबाइल सेवाओं की बहाली है, जिसके लिए अधिकारी रात भर लगातार काम कर रहे हैं।
- एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अर्धसैनिक बल, सेना और वायु सेना के अधिकारी नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
- स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है, और आम जनता को अपनी सुरक्षा के लिए अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।
- ऐतिहासिक माधोपुर पुल, जो 11 मई 1953 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद इतिहास का हिस्सा बन गया था। आज सुबह लगभग 3 बजे से इस पुल पर यातायात रोक दिया गया है।
- प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और अपडेट प्राप्त कर रहे हैं।
- प्रशासन द्वारा प्रत्येक जिले के लिए क्रमशः हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। जम्मू- 7888839911, दिल्ली- 9717638775
NH-44 पर ना आएं लोग, SSP ट्रैफिक ने लोगों से की अपील
SSP ट्रैफिक NHW राजा आदिल हामिद ने मीडिया से कहा कि 'पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई है, कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है और पत्थरों की वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। जम्मू से चेनानी जाने वाले रास्ते पर भी कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है जिससे मार्ग बंद हो गया है। उधमपुर में देवल के पास भूस्खलन हुआ है।मैं इस हाईवे पर यात्रा करने वाले सभी लोगों से अपील करता हूँ कि जब तक NH-44 पर सड़क साफ नहीं हो जाती, तब तक आप अपनी यात्रा की योजना न बनाएं।
'अगर हमें मौसम के बारे में पहले से पता होता तो'
कटरा में हुए भूस्खलन पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 'अगर हमें मौसम के बारे में पहले से पता होता, तो क्या हम उन निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए कुछ नहीं कर सकते थे? वे ट्रैक पर क्यों थे? उन्हें सुरक्षित जगह पर क्यों नहीं पहुंचाया गया? हमें दुख है कि कटरा में लगभग 29-30 लोगों की जान चली गई, हमें नदियों के किनारे अवैध रूप से रह रहे लोगों के लिए कदम उठाने होंगे। उन्हें किसी नई जगह पर ले जाना होगा।
मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की: CM अब्दुल्ला
'आज थोड़ी राहत मिली है क्योंकि बारिश लगभग थम गई है। निचले इलाकों से पानी कम होने लगा है। आपदा से हुआ नुकसान आपके सामने है। 2014 में भी इसी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। इसका मतलब है कि पुल के इस हिस्से से कुछ जोखिम जुड़ा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटना दोबारा न हो। हमें नदी के किनारे बसे घरों के लिए भी कदम उठाने होंगे। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है...मैंने अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी।'
PM मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- 'श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।'
The loss of lives due to a landslide on the route to the Shri Mata Vaishno Devi Temple is saddening. My thoughts are with the bereaved families. May the injured recover at the earliest. The administration is assisting all those affected. My prayers for everyone's safety and…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2025
Spoke to Hon PM @narendramodi Sb a short while ago. I briefed him about the situation in J&K from the worst hit areas as I toured the parts of Jammu, along the banks of the Tawi, that saw a lot of damage yesterday. I’m grateful for his assurance of continued assistance to the…
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 27, 2025













Click it and Unblock the Notifications