Kashmir Terrorist Attack: कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर बड़ी चोट, दो आतंकियों के सहयोगी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।कुलगाम पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान के दौरान दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

Kashmir Terrorist Attack

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी जानकारी

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि, यह कार्रवाई मटालहामा चौक ठोकरपोरा, काइमोह में स्थापित एक चेकपोस्ट पर जांच के दौरान की गई। गिरफ्तार किए गए आतंकी सहयोगियों की पहचान बिलाल अहमद भट (पुत्र अब्दुल सलाम भट) और मोहम्मद इस्माइल भट (पुत्र ग़ुलाम मोहम्मद भट), दोनों निवासी ठोकरपोरा, काइमोह के रूप में हुई है।

हथियार और गोला-बारूद बरामद

  • 02 पिस्तौल
  • 25 पिस्तौल राउंड
  • 02 पिस्तौल मैगजीन

पुलिस ने बताया कि, इस घटना के संबंध में काइमोह थाने (PS Qaimoh) में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

कुपवाड़ा में भी भारी मात्रा में हथियार बरामद

बता दें कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। शनिवार को ही कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ। वही इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को नष्ट कर दिया

14 स्थानीय आतंकियों की सूची तैयार

वहीं इंटेलिजेंस एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की एक सूची तैयार की है। सूत्रों के अनुसार, 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ये आतंकी पाकिस्तान से आए विदेशी आतंकियों को जमीनी स्तर पर लॉजिस्टिक और अन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: कुपवाड़ा में सेना का कहर, जंगलों से उखाड़ा गया आतंकी अड्डा, हथियार बरामद, 14 की लिस्ट तैयार

इन संगठनों के हैं ये आतंकी

जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी तीन बड़े पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैश-ए-मोहम्मद (JeM)से जुड़े हुए हैं। इनमें से 3 आतंकियों का संबंध हिज्बुल मुजाहिदीन से, 8 का लश्कर-ए-तैयबा से और 3 का जैश-ए-मोहम्मद से है।

ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कराया पहलगाम आतंकी हमला, पूर्व पाक सैन्य अधिकारी का दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+