कश्मीर में बढ़ेगी ठंड, कल से बारिश के आसार और नीचे जाएगा तापमान

कश्मीर में बढ़ेगी ठंड, कल से बारिश के भी आसार, और नीचे जाएगा तापमान

श्रीनगर, 1 नवंबर: कश्मीर, लद्दाख और जम्मू में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है। तापमान में अभी और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने इस सप्ताह हल्के बर्फ पड़ने और बारिश की भविष्यवाणी की है। जिससे कश्मीर क्षेत्र में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मंगलवार से हो सकती है बारिश

मंगलवार से हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञानी मोहम्मद हुसैन मीर ने कहा कि दो हल्के पश्चिमी विक्षोभ और भूमध्यसागर से हवाएं 2 से 5 नवंबर के बीच कश्मीर क्षेत्र में आएंगी उनका प्रभाव ज्यादा नहीं होगा लेकिन 2 से 5 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश इससे हो सकती है। इससे आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी और ये 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने रविवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में 2 नवंबर से 6 नवंबर तक लगातार बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात होगा।

कश्मीर में जोर पकड़ रही सर्दी

कश्मीर में जोर पकड़ रही सर्दी

पहलगाम में तापमान माइनस दो डिग्री तक पहुंच गया। गुलमर्ग में भी तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख में भी तापमान में गिरावट

लद्दाख में भी तापमान में गिरावट

कश्मीर में पिछले सप्ताह हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम में ठंड़क बढ़ी थी। कुछ दिन मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार से फिर से बादल छाने और बारिश से ठंड़ बढ़ जाएगी। जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख में भी रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लद्दाख के द्रास शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कारगिल में तापमान शून्य से 4.4 नीचे दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+