Shopian Encounter VIDEO: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, भारतीय सेना ने मारे लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी
Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बल आतंकवादियों का सफाया करने में जुटे हैं। मंगलवार सुबह से शोपियां जिले के शुकरू जंगलों में जम्पाथरी के आस-पास मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने दो से तीन आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया और मीडिया की खबरों के अनुसार, तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, ये वही लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हो सकते हैं जिनके पोस्टर 22 अप्रैल 2025 को अनंतनाग जिले के पहलगाम हमले के बाद जारी किए गए थे। इन आतंकियों पर बीस लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इस मुठभेड़ की पृष्ठभूमि में 6-7 मई 2025 को भारतीय सेना द्वारा चलाया गया 'ऑपरेशन सिंदूर' है, जिसके तहत भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के जवाब में किया गया था।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत का रोज़ाना खर्च कितना था? पाकिस्तान को सबक सिखाने की कीमत चौंकाने वाली!
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के ज़रिए भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत की एयर डिफेंस प्रणाली S-400 ने पाकिस्तान के सभी हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं ने लगभग 100 आतंकियों को मार गिराया। भारत की सैन्य ताकत के आगे पाकिस्तान केवल चार दिन में ही घुटनों पर आ गया और युद्धविराम की अपील करने लगा। इसके बाद 10 मई 2025 को शाम पांच बजे से दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ, जो अब भी प्रभावी है। हालांकि, पाकिस्तान अब भी सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।
12 मई 2025 की रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में स्पष्ट संदेश दिया कि ऑपरेशन सिंदूर केवल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। अब आगे की हर कार्रवाई पाकिस्तान के रवैये पर निर्भर करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब केवल पीओके और आतंकवाद पर ही बातचीत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते" और भारत अब परमाणु ब्लैकमेलिंग नहीं सहेगा।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी सख्त: बोले-'PoK व आतंक पर ही होगी बात, न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत'












Click it and Unblock the Notifications