जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सरकारी स्कूल में आतंकी हमला, दो शिक्षकों की मौत
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सरकारी स्कूल में आतंकी हमला, दो शिक्षकों की मौत
श्रीनगर, 7 अक्टूबर: श्रीनगर के ईदगाह संगम इलाके के एक सरकारी स्कूल में हुए आतंकी हमले में दो शिक्षकों की मौत हो गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस ने यह भी कहा है कि जम्मू और कश्मीर श्रीनगर के ईदगाह इलाके में गोलीबारी की घटना की उन्हें सूचना मिली थी। श्रीनगर की ऐतिहासिक जगह ईदगाह में गुरुवार (07 अक्टूबर) की सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश किया और उसके प्रधानाध्यापक और एक अन्य शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।

Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतिंदर कौर और शिक्षक दीपक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह पांचवीं नागरिक हत्या थी, जिनमें से चार अकेले श्रीनगर में मारे गए थे।
डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- पाकिस्तान में एजेंसियों के निर्देश पर किया जा रहा है ये सब
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है, ''नागरिकों को निशाना बनाने की ये हालिया घटनाएं, सिर्फ इसलिए है ताकि यहां भय, सांप्रदायिक का माहौल बनाया जा सके। यह स्थानीय लोकाचार और मूल्यों को निशाना बनाने और स्थानीय कश्मीरी मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश है। यह पाकिस्तान में एजेंसियों के निर्देश पर किया जा रहा है।
दिलबाग सिंह ने कहा कि बेगुनाह लोग जो समाज की बेहतरी और भलाई के लिए लगे हैं, उन्हें आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। दहशतगर्द बॉर्डर पार से पाकिस्तान के इशारों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications