Jammu Kashmir: घुसपैठ से जुड़े मामले में NIA ने की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर में 12 जगहों पर छापेमारी
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ मामले में National Investigation Agency(NIA) ने 12 जगहों पर छापे मारे हैं। अधिकारियों ने बताया कि विशेष इनपुट के आधार पर सुबह से ही पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर छापेमारी की जा रही है। आज बुधवार(19 मार्च) को जम्मू में कई स्थानों पर छापे मारे गए है।
अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों के अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की सूचना के आधार पर पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि घुसपैठ कराने में जम्मू क्षेत्र के गांवों में मौजूद आतंकवादियों के मददगारों ने मदद की।

बता दे कि इस कार्रवाई के तहत इन संगठनों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के ठिकानों की भी तलाशी ली गई। National Investigation Agency ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर 24 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के जरिए भारतीय क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सक्रिय आतंकवादियों की घुसपैठ के बारे में सूचना के आधार पर मामला (आरसी-04/2024/एनआईए/जेएमयू) दर्ज किया था।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इन घुसपैठों को जम्मू क्षेत्र के गांवों में रहने वाले ओजीडब्ल्यू और अन्य आतंकी सहयोगियों द्वारा सुगम बनाया गया था। इनके सहयोगी आतंकवादियों को रसद सहायता, भोजन, आश्रय और धन उपलब्ध कराने में लगे हुए थे। आगे की जांच चल रही है। आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में मामले के सिलसिले में इसी तरह की तलाशी ली थी और संदिग्धों के परिसरों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी एनआईए ने घुसपैठ मामले में 3 दिसंबर 2024 को छापेमारी की थी। उस समय 19 स्थानों पर रेड डाली गई थी। इससे पहले भी NIA ने 21 नवंबर 2024 को भी जम्मू के कई इलाकों में छापेमारी की थी। जबकि 5 अक्टूबर 2024 को 22 जगहों पर रेड की गई थी। जिसमें भारत के 5 राज्य शामिल थे। यह राज्य जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और असम थे।












Click it and Unblock the Notifications