अब कटरा-शिमला तक जाएंगी यूपी रोडवेज की AC बस, वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने वैष्णो देवी और कांगड़ा देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। अब मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, पीलीभीत, नोएडा, मेरठ, मथुरा एव अलीगढ़ से कटरा और शिमला तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। ये बस सेवा जम्मू-कश्मीर के तीन और हिमाचल के 27 रुटों पर चलेगी।

सीएम ने दिखाई हरी झंडी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 7 जनवरी को उत्तर प्रदेश-जम्मू और कश्मीर और उत्तर प्रदेश-हिमाचल प्रदेश राज्यों के मध्य अन्तर्राज्यीय बस सेवाओं को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के लिए पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए है। साथ ही प्रयागराज से कटरा की सीधी बस सेवा को झण्डी दिखाकर रवाना किया।

बढ़ेगा पर्यटन
जम्मू-कश्मीर राज्य में मां वैष्णों देवी, अमरनाथ धाम जैसे धार्मिक स्थल हैं। यह प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुषमा के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसी प्रकार, हिमाचल प्रदेश राज्य में मां कांगड़ा देवी, मां चिन्तपूर्णी, मां ज्वाला देवी आदि धार्मिक स्थान हैं। साथ ही, शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, मण्डी जैसे पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल भी मौजूद हैं। इन सभी राज्यों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आवागमन भी बढ़ेगा।
ये है बसों का टाइम टेबल
प्रयागराज से कटरा चलने वाली बस सुबह 8:00 बजे रवाना होगी और वो अगले दिन सुबह 8:45 बजे कटरा पहुंचेगी। मतलब इस यात्रा में 24:45 घंटे लगेंगे। कटरा से प्रयागराज आने वाली बस रात 8 बजे चलेगी जो कि अगले रात 8.45 बजे पहुंचेगी।लखनऊ से कटरा चलने वाली बस दोपहर 1 बजे चलेगी और अगले दिन रात 10:50 बजे पहुंचेगी। कटरा से लखनऊ आने वाली बस रात 9 बजे चलेगी और अगले दिन शाम शाम 6.50 तक पहुंचेगी। लखनऊ से कटरा जाने वाली दूसरी बस रात 8 बजे रवाना होगी जो कि अगले दिन दोपहर 3.50 पर कटरा पहुंचेगी।
एसी बसों का किराया
लखनऊ से कटरा वाया आगरा-मथुरा-नई दिल्ली 1197 रुपये
प्रयागराज से कटरा वाया लखनऊ-कश्मीरी गेट 1333 रुपये
लखनऊ से कटरा वाया सहारनपुर-जालंधर-पठानकोट 1103 रुपये
लखनऊ से कटरा वाया मुजफ्फरनगर-हरिद्वार-सहारनपुर-1127 रुपये
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications