Jammu Kashmir News: कुपवाड़ा में पाकिस्तानी सीमा के पास हथियारों का जखीरा बरामद, आतंकि साजिश नाकाम
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार (10 फरवरी 2025) को चलाए गए अभियान में राइफलें, गोला-बारूद और अन्य विष्फोटक सामान बरामद किए। ये संयुक्त कार्रवाई भारतीय सेना (Indian Army) और जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) के Chinar Corps द्वारा कुपवाड़ा के अमरुई के बड़ी मोहल्ला में किया गया था।

Chinar Corps ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
इस कार्रवाई को लेकर सुरक्षाबलों ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए जानाकारी दी। Chinar Corps ने लिखा, 10 फरवरी 2025 को, विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारती सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान, 02xAK सीरीज राइफलें, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन जारी है।
कड़ाके की ठंड में भी जवानों का गश्त जारी
इस बीच, भारतीय सेना के जवानों ने क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ाके की ठंड और बर्फ की मोटी चादर के बीच डोडा जिले के ऊपरी इलाकों में गश्त अभियान चलाया, अधिकारियों ने सोमवार को कहा। इस क्षेत्र में पहले भी कई आतंकवादी हमले हुए हैं। सेना की सतर्क उपस्थिति आतंकवादी गतिविधियों की निगरानी और रोकथाम में सहायक रही है, जिससे स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
डोडा में सेना के आतंकवाद विरोधी अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और मजबूत हुई है। रविवार (9 फरवरी 2025) को डोडा पुलिस ने आपातकालीन तैयारियों और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं-SP
डोडा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) शकील रहीम भट्ट ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने में पुलिस की तैयारियों का आकलन करने के लिए जिले को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया था। भट्ट ने एएनआई को बताया, "हमने मॉक ड्रिल करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियों की जांच करने के लिए डोडा को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया था।"
'उन्होंने जनता, दुकानदारों और पर्यटकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वस्त किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमें बहुत खुशी है कि दुकानदारों, जनता और पर्यटकों ने हमारा सहयोग किया। लोगों को स्थितियों से घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनके लिए और उनके साथ है।'












Click it and Unblock the Notifications