ग्रेनेड ब्लास्ट से दो गैर कश्मीरी मजदूरों की हत्या करने वाला आतंकी इमरान बशीर ढेर
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में हुए एनकाउंटर में हाईब्रिड आतंकी इमरान बशीर की मौत हो गई है। इमरान बशीर को सुरक्षाकर्मियों ने शोपियां में ग्रेनेड ब्लास्ट में मारे गए दो मजदूरों के केस में गिरफ्तार किया था। यह एनकाउंटर सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच शोपियां के नौगांव इलाके में हुआ था। शोपिया में जहां कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की गई थी, उसके बिल्कुल पास ही यह एनकाउंटर हुआ है। कश्मीर जोन की पुलिस ने एनकाउंटर की जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए हाईब्रिड आतंकी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान दूसरे आतंकी की फायरिंग में आतंकी इमरन बशीर की मौत हो गई। आतंकी के पास से आपत्तिजनक वस्तुएं, हथियार आदि मिला है। इलाके में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

बता दें कि शोपियां में 17 अक्टूबर को दो मजदूरों पर ग्रेनेड फेंक दिया गया था, जिसमे दोनों मजदूरों की मौत हो गई थी। आतंकी इमरान बशीर गनी ने इन मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका था। एनकाउंटर के दौरान दूसरे आतंकी की गोली से इमरान की मौत हो गई। इमरान को सुरक्षाकर्मियों ने ग्रेनेड हमले के बाद गिरफ्तार कर लिया था, उससे पूछताछ के आधार पर ही दूसरे आतंकियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी, लेकिन इस दौरान पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दूसरे आतंकियों की गोली लगने से इमरान की मौत हो गई।
बता दें कि 17 अक्टूबर को लश्कर ए तैयबा के आतंकी ने दो मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। जब यह मजदूर एक टिन शेड के नीचे सो रहे थे, इसी दौरान आतंकी ने उनपर ग्रेनेड फेंक दिया। दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर के रहने वाले थे। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आतंकी इमरान बशीर को घेर लिया था और उसे पकड़ लिया था। गौर कनरे वाली बात है कि इससे पहले आतंकियों ने शोपियां जिले में ही कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की भी हत्या कर दी थी।









Click it and Unblock the Notifications