Jammu Kashmir: उधमपुर में भयंकर बस हादसा, 10 लोगों की मौत, कई घायल, जितेंद्र सिंह ने किया Tweet
Jammu Kashmir: सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा कनोते गांव के पास तब हुआ, जब रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पहाड़ी रास्ते पर मोड़ ले रही थी, तभी ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण हट गया, इसके चलते बस करीब 100 फीट नीचे एक खड़ी और पथरीली ढलान से लुढ़कती हुई नीचे वाली सड़क पर जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा से बात की है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, 'अभी-अभी उधमपुर के DC मिंगा शेरपा से बात की। मुझे एक दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला जो एक घंटे से भी कम समय पहले कनोट गांव में हुई थी। इस दुर्घटना में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी।'
Udhampur Accident: भारी जान-माल के नुकसान की आशंका
'बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। घायलों को मेडिकल सहायता के लिए भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं।'
LG मनोज सिन्हा ने किया Tweet- 'दिल दहला देने वाला हादसा'
J&K के LG मनोज सिन्हा ने कहा कि 'उधमपुर में हुआ यह दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने ज़िला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाएं।'
रेसक्यू ऑप्रेेशन जारी, शवों को बाहर निकालने का काम जारी
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) और एसोसिएटेड हॉस्पिटल्स,उधमपुर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि घायलों को GMC ऊधमपुर लाया जा रहा है, जबकि हादसे में मारे गए लोगों के शवों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications