JK Snowfall: धरती के जन्नत में हुई जमकर बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटी घाटी, पर्यटकों के खिले चेहरे
Jammu Kashmir Weather Updates: सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली में पारा एकदम से नीचे गिर गया, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। दिल्ली के ठंडे होने के पीछे कारण धरती की जन्नत में बर्फबारी है।
Recommended Video
जी हां, गुरुवार सुबह कश्मीर घाटी में अच्छी-खासी बर्फबारी हुई है, जिसने सर्दी में इजाफा तो किया ही है, साथ ही पर्यटकों के चेहरे पर खुशियां ला दी हैं।

सोनमर्ग और पहलगाम में करीब 10 इंच ताजा बर्फबारी हुई है, इस वक्त पूरा कश्मीर बर्फ की सफेद चादर में ढ़का हुआ है, जिसे देखने के बाद हर कोई यही कहेगा कि 'काश वक्त यहीं पर ठहर जाए।'
सुबह के समय मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई
मालूम हो कि सुबह के समय मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचे इलाकों में Snowfall ज्यादा था। लोगों ने कश्मीर में हुई बर्फबारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो कि वायरल हो रही हैं।
'अगले 12 घंटे जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहेगा'
फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि अगले 12 घंटे जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर से बर्फबारी हो सकती है। अभी यहां पर बारिश का अनुमान नहीं है। आपको बता दें कि बर्फबारी की वजह से कश्मीर के कई जगहों पर पारा माइनस में पहुंच गया है।
'सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी'
मालूम हो कि कश्मीर इस वक्त अपने पर्यटकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह और नए साल के पहले हफ्ते में यहां पर सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।
'पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है'
आपको बता दें कि पहाड़ों की बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा और पारे में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों में आने वाले दिनों में भीषण सर्दी की आशंका को व्यक्त किया है। आज दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही है। यहां पर पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो कि इस मौसम में अभी तक का सबसे कम तापमान है।
'दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया'
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में लोगों को कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।
'दक्षिण भारत में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है'
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है, यहां के 22 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी है और स्कूल-कॉलेज बंद है तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में भी भारी बारिश होने के आसार हैं और बेंगलुरु समेत कई जिलों में सुबह से मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए यहां पर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications