Jammu Kashmir Exit Poll: सीएम फेस के लिए कौन हैं लोगों की पहली पसंद? जानिए गुलाम नबी कौन से नंबर पर

Jammu Kashmir Exit Poll 2024: जम्मू कश्मीर की 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 08 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनावी नतीजों से ठीक तीन दिन पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके है। जो चुनावी आंकड़े सामने आए है उसके मुताबिक, जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान है।

जी हां...सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, 90 सीटों में से कांग्रेस+एनसी को 40 से 48 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अब जम्मू कश्मीर का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसपर भी चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की रेस में उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और बीजेपी के रविंदर रैना का नाम सामने आया है।

Jammu and Kashmir CM face

दरअसल, एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने है उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री की रेस में उमर अब्दुल्ला का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। जम्मू कश्मीर की जनता उमर अब्दुल्ला को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जी हां...सर्वें में शामिल 40.7% पुरूष वोटर और 37.2% महिला वोटर्स की उमर अब्दुल्ला सीएम फेस के रूप में पहली पसंद बताए जा रहे है।

जबकि, भारतीय जनता पार्टी के नेता रविंदर रैना दूसरे नंबर पर है। रविंदर रैना को 10.1% पुरूष और 15.1% महिला वोटर ने अपनी पहली पसंद बताया है। वहीं, सीएम फेस के रूप में पीडीपी की महबूबा मुफ्ती तीसरे नंबर पर हैं। महबूबा मुफ्ती को 9.8 % पुरूष और 7% महिला मतदाताओं ने सीएम फेस के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है।

इसके अलवा सर्वे में शामिल गुलाम नबी आजाद को भी 5% लोगों ने बेहतर मुख्यमंत्री बताया है। बता दें, गुलाम नबी आजाद कभी कांग्रेस पार्टी के नेता था। लेकिन, अब वह डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख हैं। गुलाम नबी आजाद का राजनीतिक सफर खासा दिलचस्प रहा है।

जी हां...कभी जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे गुलाम नबी आज़ाद ने 2022 में DPAP की स्थापना की, जिसमें शुरू में कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। हालांकि, इन नेताओं ने चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भाग लेने का विकल्प चुना है। दुर्भाग्य से, लोकसभा चुनावों में DPAP का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अनंतनाग-राजौरी और उधमपुर-डोडा में इनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में हुए चुनाव
जम्मू कश्मीर की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हुए थे। 18 सितंबर को पहले चरण में 24 सीटों के लिए 61.38% वोट पड़े। इसके बाद 25 सितंबर को दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए 57.13% मतदान हुआ और 1 अक्टूबर को अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए 69.69% मतदान हुआ। कुल मिलाकर चुनावों में 63.88% मतदान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+