जम्मू-कश्मीर: बडगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर: बडगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बडगाम, 07 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के बडगाम के मोचवा इलाके में आज सुबह शनिवार (07 अगस्त) को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मृतक आतंकवादी के पास से एके-47 और पिस्टल जैसे हथियार बरामद हुए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और जानकारी देते हुए कहा है कि बडगाम के मोचवा इलाके में एनकाउंटर शुरू है, पुलिस और सुरक्षाबलों का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस जानकारी के थोड़े ही देर बाद पुलिस ने सूचना दी कि मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है।
Recommended Video

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, बडगाम के मोचवा इलाके में चल रहे एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है। मारे गए आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। आतंकी के पास से एके-47 और एक पिस्टल बरामद किया गया है। खबर में अधिक जानकारी के लिए इतंजार है।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया था। राजौरी में यह मुठभेड़ थानामंडी के जंगलों में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications