Jammu-Kashmir News: 'पुलवामा में मजदूर और पुलिसकर्मी के हत्यारों की जानकारी देने वालों को 10 लाख', DGP स्वैन

जम्मू और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालों की जानकारी देने पर 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह ऐलान जम्मू और कश्मीर के नवनियुक्त पुलिस प्रमुख आरआर स्वैन ने रविवार को किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में हाल ही में एक गैर-स्थानीय मजदूर, एक पुलिस कांस्टेबल की लक्षित हत्या और एक को गंभीर रूप से घायल करने के बारे में जानकारी देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने कड़े शब्दों में यह भी कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Jammu-Kashmir DGP

क्या है मामला?
आपको बता दें कि हाल ही, में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने एक इंस्पेक्टर मसरूर अली पर गोली चला दी, जिनकी हालत अभी गंभीर है।
इसके अलावा, पुलवामा के ट्रुमची नौपोरा में एक गैर-स्थानीय मजदूर मुकेश कुमार और पट्टन के वेलू उरल पोरा में हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद की अज्ञात आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आतंकियों के पनाहगारों पर होगी कार्रवाई
स्वैन ने नकद इनाम की घोषणा करते हुए आगे कहा कि वे इन तीन मामलों को सुलझाने के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आतंकवादियों को वाहन और फोन उपलब्ध कराकर, आश्रय देकर या किसी भी तरह से मदद करके उनका समर्थन किया है, उनसे कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

5 दिन पहले ही संभाला था पदभार
आपको बता दें कि आरआर स्वैन ने 31 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर के 17वें पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला है। पूर्व डीजीपी दिलबाग सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद स्वैन ने पदभार संभाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+