जम्मू-कश्मीर को दहलाने की साजिश नाकाम, सेना ने 11 जिंदा बम समेत 61 विस्फोटक सामग्री को किया नष्ट
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों की बड़ी साजिश सामने आई। जब सेना ने पुंछ सेक्टर में मिले बम और अन्य विस्फोटक सामग्रियों को समय रहते पता लिया।
Explosives defused in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में सेना ने रविवार को एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी। सेना के पुंछ सेक्टर स्थित सेरी चौवाना गांव में सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में विस्फोटक होने का पता चला। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। स्थल पहुंचे अधिकारिओं ने बिना देरी किए बम निरोधक दस्ते को बुलाया और सभी विस्फोटक नष्ट कराए गए।
आर्मी की एसओजी टीम की ओर जारी बयान में कहा गया कि सेना की रोमियो फोर्स और पुंछ की एसओजी पुलिस ने संयुक्त रूप से विस्फोटक का पता लगाया। जिसमें 11 जिंदा बम समेत कुल 61 विस्फोटक सामग्री नष्ट की गई।

सभी विस्फोटक सेरी चौवाना गांव से ही बरामद किए गए थे। गांव में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक का मिलना एक बड़ी आतंकी साजिश थी, जिसे सुरक्षा बलों की मुस्तैदी ने नाकाम किया जा सका।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Indian Army's Romeo Force and Poonch's SOG police destroy 61 explosive materials including 11 live bombs. The material was recovered by the security forces from Seri Chowana village: Indian Army, SOG, Police pic.twitter.com/8TrMl3AAcL
— ANI (@ANI) June 18, 2023
जम्मू कश्मीर में एजेंसियों और सेना को मिले इनपुट के आधार पर लगातार घाटी में आतंकवाद खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में कुपवाड़ा पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट ने बड़ एक्शन लिया था। जिसके तहत पाकिस्तान से सक्रिय कुख्यात आतंकवादी असमास रिजवान खान की संपत्ति को कुर्क कर ली गई। दिवेर लोलाब में 26 कनाल और 4 मरला जमीन कुर्क की गई।
असमास रिजवान 1990 के दशक की शुरुआत में पाकिस्तान जाने के बाद से वह जम्मू एवं कश्मीर की शांति और सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। पाकिस्तान में छिपा आतंकवादी अलमास रिजवान खान मूल रूप से दिवेर लोलाब का निवासी था। रिजवान खान पहले TJI का हिस्सा था और अब वह TRF के लिए काम करता है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications