Jammu Kashmir Chunav: किन शर्तों पर NC, कांग्रेस गठबंधन को समर्थन देगी PDP? महबूबा ने कह दी एजेंडे की बात
Jammu Kashmir Chunav 2024: आखिरी दौर के मतदान से पहले ही लगता है कि जम्मू कश्मीर की क्षेत्रीय दलों को अंदाजा हो चुका है कि चुनावी हवा किस दिशा में बह रही है। चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से अलग रहकर अकेले मैदान में उतरने वाली पीडीपी की चीफ महबूबा मुफ्ती ने साफ तौर पर कह दिया है कि वो आवश्यकता पड़ने पर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को समर्थन दे सकती हैं, लेकिन उनकी कुछ शर्तें होंगी।
महबूबा मुफ्ती ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत कहा कि अगर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को उनके समर्थन की जरूर पड़ती है तो यह इसपर विचार कर सकती हैं और उन्होंने इसके लिए जो शर्तें रखी हैं, उससे लगता है कि वह इसके लिए पूरी तरह से अपना मन बना चुकी हैं।

महबूबा को भी अब अब्दुल्ला से परहेज नहीं
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी साफ तौर पर संकेत दे चुके हैं कि उन्हें सरकार बनाने के लिए बीजेपी के अलावा किसी को भी साथ लेने से परहेज नहीं है। लेकिन, पीडीपी मुखिया उससे ज्यादा आगे बढ़कर अपनी मंशा जाहिर कर रही हैं। अलबत्ता बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद को लेकर महबूबा बीजेपी पर ज्यादा गंभीर आरोप लगा रही हैं।
भिंडरवाले और कांग्रेस का नाम लेकर बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
महबूबा ने आवामी इत्तेहाद पार्टी के चीफ और निर्दलीय सांसद इंजीनियर राशिद को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है, '80 के शुरुआत में कांग्रेस ने पंजाब में क्या किया था.....इसने अकालियों को राजनीतिक तौर पर मात देने के लिए जरनैल सिंह भिंडरवाले को तैयार किया था, लेकिन वह बाघ निकला और ऐसे सवार हुआ कि उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ।' 'बीजेपी भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रही है।'
दरअसल, इंजीनियर राशिद को विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिली है और तभी से घाटी की क्षेत्रीय पार्टियां इसको लेकर सवाल उठा रही हैं और इसके पीछे भाजपा सरकार का हाथ होने के आरोप लगा रही हैं। मुफ्ती का कहना है कि लोकसभा चुनावों के समय राशिद के चुनाव प्रचार में 'आजादी' के नारे लगे थे और पहले वे 'जनमतसंग्रह' की भी मांग कर चुके हैं।
श्रीनगर में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार होगी- महबूबा मुफ्ती
लेकिन, जहां तक चुनावों के बाद केंद्र शासित प्रदेश की पहली चुनी हुई सरकार की बात है तो इसको लेकर पीडीपी अध्यक्ष की सोच और सुर दोनों फारूक अब्दुल्ला से मिलने लगे हैं। उन्होंने दावा किया है, 'श्रीनगर में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार होगी, बीजेपी की सरकार नहीं।'
एनसी-कांग्रेस को समर्थन देने की सोचेगी पीडीपी
उन्होंने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन देने के सवाल पर कहा, 'अगर हमारे समर्थन की जरूरत पड़ी तो हम इसके बारे में सोच सकते हैं.....लेकिन हमारी कुछ शर्तें होंगी। हम अपने एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा करेंगे।'
किन शर्तों पर एनसी-कांग्रेस को समर्थन देगी पीडीपी?
इसके बाद उन्होंने अपना एजेंडा या लक्ष्य सामने रखते हुए बताया, 'कैदियों की रिहाई, बेरोजगारी पर लगाम लगाना और जम्मू के लिए दरबार मूव को बहाल करना.....'। उन्होंने इसमें आगे जोड़ा कि उनकी पार्टी 'अलगाववादियों के लिए मैदान खुला छोड़ने की जगह' एक 'धर्मनिरपेक्ष गठन' का समर्थन करने की सोचेगी।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications